भारती सिंह का नाम आज घर-घर में मशहूर है, वो टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अपनी कॉमेडी के दम पर भारती ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और साथ ही कई बड़े सितारों को भी हंसने के लिए मजबूर कर दिया। 'द कपिल शर्मा शो' में जो भी आया उसे भारती ने कभी लल्ली बनकर, कभी बुआ बनकर तो कभी उन्होंने बच्चा यादव की पत्नी बनकर खूब हंसाया। भारती सिंह को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, उनका सिर्फ नाम मात्र लेने से ही हर किसी के चेहरे पर खुद मुस्कान आ जाती है।
जन्मदिन: भारती सिंह के घर में कभी दो वक्त की रोटी के भी नहीं थे पैसे, आज रहती हैं इस आलीशान घर में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों के घर में रहती हैं भारती
पूरा बचपन संघर्ष में निकालने वाली भारती सिंह आज एक लग्जरी जिंदगी जीती हैं। उनका मुंबई में खुद का आलीशान घर है। भारती का घर बहुत ही खूबसूरत है। उनके घर में अलग तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। भारती ने अपना पूरा घर इंटीरियर डिजाइनर से डिजाइन करवाया हैं। भारती ने बीते साल ही नया घर लिया है जिसमें वह अपने पति और मां के साथ रहती हैं। इस घर में दीवारों का कलर भी खास है तो वहीं डाइनिंग एरिया और सिटिंग एरिया एल शेप का है। अपने घर को बनवाने के लिए भारती ने खूब ध्यान दिया है।
हर शो के लेती हैं इतने लाख रुपए
भारती सिंह को आज हर कोई जानता है। डांस की बात हो, होस्टिंग हो या फिर खतरा झेलना हो भारती हर चीज में आगे रहती हैं। भारती सिंह एक अच्छी कॉमेडियन होने के साथ-साथ बहुत ही अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। स्टंट करने के साथ-साथ भारती ने अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसाया भी था। हाल ही में वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस शो को होस्ट करती नजर आईं थीं। बता दें कि भारती एक शो में एपिसोड के लिए 25 से 30 लाख रुपए लेती हैं। वहीं वो एक लाइव इवेंट के लिए 15 लाख लेती हैं। इसके अलावा भारती की सालाना कमाई करीब 8 करोड़ है।
मोटापे को लेकर उड़ा मजाक, आज वही है पहचान
एक समय ऐसा भी था जब भारती का लोग उनके मोटापे को लेकर बहुत ही मजाक उड़ाया करते थे और साथ ही ये सोचते थे कि भारती अपने जीवन में क्या कर सकेंगी। अपना मजाक उड़ते देख भारती को बहुत दुःख होता था और वो रात भर रोया करती थीं। लेकिन भारती ने अपनी प्रतिभा सिर्फ कॉमेडी में ही नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने ये साबित किया कि प्रतिभा की तुलना शरीर के मोटे या पतले होने से नहीं की जा सकती। बता दें कि एक अच्छी कॉमेडियन होने के साथ-साथ भारती एक शूटर भी रह चुकी हैं और उसमें गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं।
हर्ष लिंबाचिया से की शादी
भारती ने लाफ्टर चैलेंज के सीजन चार से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारती ने कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे कॉमेडी शोज किए और इसी दौरान उनकी मुलाकात हर्ष से हुई। हर्ष कॉमेडी शोज के लिए स्क्रिप्ट लिखा करते थें। इन दोनों के रिश्ते की खबर कभी भी मीडिया में नहीं आई। लेकिन साल 2017 में जब भारती ने हर्ष से शादी की घोषणा की तो इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि जब भारती ने हर्ष से शादी का फैसला लिया तो वो एक लोकप्रिय चेहरा बन चुकी थीं। आज दोनों पति-पत्नी टेलीविजन इंडस्ट्री में सफल हैं और अपनी केमिस्ट्री से लोगों को मिलकर खूब हंसाते हैं।