फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagdeep Last Rites: सिया कब्रिस्तान में आज सुपुर्द-ए-खाक होंगे 'सूरमा भोपाली', एंबुलेंस में ले जाया गया जगदीप का पार्थिव शरीर

Thu, 09 Jul 2020 09:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
comedian Jagdeep burial to take place today Shia Kabristan Mazgaon in Mumbai
जगदीप - फोटो : ट्विटर

फिल्म 'शोले' में 'सूरमा भोपाली' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में सालों साल के लिए अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता जगदीप अब इस दुनिया में नहीं रहे। जगदीप के निधन से बॉलीवुड हस्तियों और प्रशंसकों में शोक की लहर है। अजय देवगन, अनिल कपूर समेत कई सेलिब्रिटी ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त की। जगदीप का अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा।



comedian Jagdeep burial to take place today Shia Kabristan Mazgaon in Mumbai
जगदीप का परिवार - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जगदीप को दक्षिण मुंबई के मझगांव इलाके के सिया क्रबिस्तान में सुबह 11 से 12.00 बजे के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिवार, अभिनेता जगदीप के पोते मीजान जाफरी का इंतजार कर रहा है। क्योंकि वह मुंबई से बाहर अपने फार्महाउस पर हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। एंबुलेंस में जगदीप का पार्थिव शरीर ले जाते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं।

comedian Jagdeep burial to take place today Shia Kabristan Mazgaon in Mumbai
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से उनके लाखों चाहने वाले गमजदा हो गए, परिवार सदमे में है। जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंस में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बचपन में ही जगदीप के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता के निधन और 1947 में देश के बंटवारे के बाद परिवार में पैसों की तंगी आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian Jagdeep burial to take place today Shia Kabristan Mazgaon in Mumbai
जगदीप जाफरी निधन - फोटो : Social Media

पेट पालने के लिए उनकी मां परिवार के साथ मुंबई आ गईं। मुंबई में जगदीप की मां कनीज हैदर घर चलाने के लिए एक अनाथालय में खाना बनाने का काम करने लगीं। बच्चे को स्कूल भेजने के लिए मां ने पाई पाई बचाना शुरू किया लेकिन मां को इतनी मेहनत करता देख जगदीप ने स्कूल छोड़ने का फैसला कर लिया और सड़कों पर सामान बेचने लगे। करीब 12 साल की उम्र में उन्होंने साल 1951 में आई फिल्म 'अफसाना' से अपने अभिनय का सफर शुरू किया।

पढ़ें- हास्य अभिनेता जगदीप के निधन पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि, लिखा- 'आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे'

विज्ञापन
comedian Jagdeep burial to take place today Shia Kabristan Mazgaon in Mumbai
IIFA में जगदीप सहित अन्य सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने नसीम बेगमम, सुगरा बेगम और नज़ीमा से शादी रचाई। जगदीप के तीन बेटे हैं, हुसैन जाफरी, जावेद जाफरी और नावेद जाफरी। जावेद जाफरी भी जाने माने अभिनेता हैं। जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशक हंसल मेहता ने जगदीप को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed