मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते सोमवार को जालंधर के क्लब कबाना में सात फेरे लिए और एक दूसरे के हो गए। सुगंधा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर मंगेतर संकेत संग अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया था। प्री वेडिंग शूट की इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने शादी का ऐलान किया था। हालांकि अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरें: शादी के बंधन में बंधीं सुगंधा मिश्रा, 24 घंटे में पूरी कीं सभी रस्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बीती रात संकेत बारात लेकर दुल्हनिया को लेने पहुंचे और सभी रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई। सुगंधा के परिजनों ने पहले ही स्पष्ट तौर पर बताया था कि कोरोना की वजह से समारोह सादगी से होगा और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शादी में शामिल होंगे।
वहीं सुगंधा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेहंदी सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह काफी खुश और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरें देख खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को मंगल जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि सुगंधा और संकेत की शादी और सगाई एक ही दिन संपन्न कराई गई थी। 26 अप्रैल की सुबह को दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और शाम को शादी के बंधन में बंधे। हालांकि जोड़े ने शादी की तस्वीरें साझा नहीं की हैं लेकिन सगाई की फोटोज में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं हल्दी और मंगनी सेरेमनी भी उसी दौरान संपन्न कराई गई थी।
गौरतलब है कि सुगंधा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं डॉक्टर संकेत भोंसले ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की थी जिसमें दोनों वीडियो कॉलिंग के जरिये एक दूसरे को मेहंदी दिखा रहे थे। वहीं संकेत ने कैप्शन में लिखा था- ‘मेहंदी लगा के रखना।’