बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। वास्तव में वह किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं और कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। वहीं इस बार कंगना ने ट्रोलर्स पर ही उल्टा निशाना साधा है। इन दिनों कंगना ट्विटर पर खासा एक्टिव नजर आ रही हैं इसी के चलते एक बार फिर उनका ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।
लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के नाम के साथ कंगना ने लिखी ये बात, यूजर्स ने जमकर लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना इन दिनों जमकर ट्विटर पर अपनी राय रख रही हैं। चाहे वह कोई सामाजिक मुद्दा हो या राजनीतिक, खुलकर अपनी बातें रखती हैं। इसी बीच कंगना का यह ट्वीट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बीते दिनों कंगना ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था लेकिन आज के ट्वीट में कंगना ने ट्रोलर्स को ही ट्रोल कर दिया है। जिसके बाद उन्हें खुद भी खरी खोटी सुननी पड़ी।
कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'मोदी जी को देश नहीं चलाना आता, मुझे एक्टिंग करनी नहीं आती, सचिन क्रिकेट खेलना नहीं जानते और लता जी गाना नहीं जानतीं लेकिन ये ट्रोलर्स - यह सब जानते हैं।' इतना ही नहीं कंगना ने उन्हें चिंदी यूजर्स ही करार दे दिया है। साथ ही कंगना ने अपनी तुलना बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में भी की जिसके बाद से तो यूजर्स ने जमकर उनकी क्लास ही लगा दी।
Modi ji does not know how to lead, Kangana does not know how to act, Sachin does not know how to bat, Lata ji does not know how to sing, magar these chindi trolls know everything, please #Resign_PM_Modi ji and make one of these Vishnu avatar trolls next Prime Minister of India 🙏
एक यूजर ने लिखा, 'चापलूसी करने से कुछ नहीं होगा और ना ही ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालने से, करना ही चाहती हैं तो देश की मदद कीजिए और गरीबों के लिए पैसे दान कीजिए।' वहीं दूसरे यूजर ने तो लिख डाला कि - 'कंगना जी इस सब के बीच में सचिन तेंदुलकर और लता जी को मत लाइए। हालांकि आपने अपने लिए और मोदी जी के लिए बिल्कुल ठीक कहा है।'
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कंगना अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई हों इससे पहले भी कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हाल ही में कंगना ने दिल्ली और मुंबई सीएम पर भी निशाना साधा था। कंगना ने लिखा था कि 'पीएम केयर्स फंड के जो पैसे आवंटित किए गए वो कहां गए? इन दोनों ने ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं बनवाये? हम लोगों को इनके द्वारा खर्च किये गए पैसों का जवाब और हिसाब चाहिए।'