बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वे तस्वीरों और वीडियोज के अलावा अपने विचार भी फैंस व दुनिया के साथ साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर ये खासा सक्रिय हैं। यहां ये अपने ताजा अपटेड फैंस तक पहुंचाते हैं। हाल ही में बी-टाउन के कई सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से ताजा पोस्ट अपटेड किए हैं। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से लेकर रिया चक्रवर्ती और कीर्ति कुल्हारी तक ने अपने ताजा पोस्ट साझा किए हैं।
इंस्टाग्राम: माधुरी दीक्षित ने लगवाया कोविड का दूसरा टीका, जैकलीन ने शेयर की बचपन की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कोविड वैक्सीन लगवाने की जानकारी साझा की। टीका लगवाते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की। इसपर कैप्शन में लिखा ‘ मैंने टूसरी खुराक लगवा ली। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि जैसे ही यह आपके लिए उपलब्ध हो, टीकाकरण करवाएं।’
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया और फैंस को अपने पुराने दिनों में ले गईं। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने पिता के साथ खड़ी हैं। जैकलीन बेहद क्यूट लग रही हैं और उनकी मासूम हंसी फैंस का दिल छू गई है। जैकलीन ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ‘हैप्पी बर्थडे डैड, मैं आपको याद करती हूं।’
सुशांत की मौत के बाद से मुसीबतों में घिरीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर हनुमान चालीसा की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा ‘जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाई। हमें इस तूफान से लड़ने की शक्ति दो, हमें इस दुख को झेलने की ताकत दें, हमें ठीक करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।’ इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर स्टेटस लगाकर कहा 'चलो मंबुई! कोविड योद्धाओं की आभारी हूं जो शहर की सुरक्षा में लगे हैं। सुरक्षित रहें, दयालु रहें, एकजुटता दिखाएं, ईश्वर हम सबको अपना आशीर्वाद दें।'
‘बागी 2’ अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इसमें वो दो अलग-अलग आउटफिट्स में दिखाई दीं। काले रंग की ड्रेस में वो बेहद आकर्षक लग रही थीं तो वहीं हल्के नीले रंग का आउटफिट भी उनपर खूब फब रहा था।