सब्सक्राइब करें

काजोल की इस हरकत पर भड़के यूजर्स, बोले- 'लोगों को खाना नहीं मिल रहा और आप...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 27 Apr 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Kajol got Trolled for Cutting Apple in Air, Netizens Says 'Dont waste food Mam'
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत तो नहीं लेकिन कभी-कभी सक्रिय नजर आती हैं। काजोल अक्सर अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार काजोल की एक हरकत की वजह से फैंस ने उनके प्रति नाराजगी जाहिर की है। देश में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। वहीं कई लोग ऑक्सीजन, अस्पताल में इलाज और खाने की किल्लत का भी सामना कर रहे हैं। वहीं काजोल का यह वीडियो देखकर फैंस काफी निराश हैं।

Trending Videos
Kajol got Trolled for Cutting Apple in Air, Netizens Says 'Dont waste food Mam'
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वह सेब काटती नजर आ रही हैं। सेब काटना यूं तो एक आम बात है लेकिन जिस अंदाज में काजोल सेब काटती नजर आईं, फैंस को यह कुछ खास रास नहीं आया और जमकर उन्हें खरी खोटी सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol got Trolled for Cutting Apple in Air, Netizens Says 'Dont waste food Mam'
काजोल - फोटो : instagram

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल सेब को हवा में उड़ाती हैं और फिर उसपर चाकू चलाती हैं। वहीं सेब के दो हिस्से हो जाते हैं और जमीन पर गिर जाता है। बस फिर क्या था काजोल का यह मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Kajol got Trolled for Cutting Apple in Air, Netizens Says 'Dont waste food Mam'
काजोल - फोटो : instagram

काजोल को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, इस तरह से खाने की चीजों को बर्बाद मत करो, कई लोग इसके लिए भूख से मर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खाने का अनादर मत करिए मैम।' बस फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोग खाने की बर्बादी को लेकर काजोल को जमकर ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन
Kajol got Trolled for Cutting Apple in Air, Netizens Says 'Dont waste food Mam'
काजोल - फोटो : instagram

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल हाल ही में  फिल्म 'त्रिभंग' में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा काजोल एक शॉर्ट फिल्म देवी में भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed