{"_id":"5c5d5a3bbdec224c8b1af952","slug":"comedy-films-not-brainless-it-needs-intelligence-to-make-people-laugh-said-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में ‘टोटल धमाल’ से पहले कॉमेडी पर बोले अजय देवगन, कपिल शर्मा पर भी बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में ‘टोटल धमाल’ से पहले कॉमेडी पर बोले अजय देवगन, कपिल शर्मा पर भी बड़ा खुलासा
Fri, 08 Feb 2019 04:46 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म सीरीज 'धमाल' का तीसरा सीक्वल ‘टोटल धमाल’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच कॉमेडी फिल्मों और कपिल शर्मा को लेकर एक्टर अजय देवगन ने बड़ी बात बोली है।
ajay devgan
- फोटो : file photo
एक्टर हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए, इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या कॉमेडी करने के लिए दिमाग की जरूरत पड़ती है..? इस बात का जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा है- 'कॉमेडी करना बुद्धिहीन काम नहीं बल्कि सबसे कठिन काम यही है।' अपनी बात को विस्तार में बताते हुए उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का उदाहरण भी दिया।
kapil sharma
- फोटो : file photo
अजय देवगन ने कहा- 'मुझे लगता है कि दुनिया भर में मनोरंजन जगत में कॉमेडी सबसे बड़ा व्यवसाय है। लोग पता नहीं क्यों कॉमेडी को बुद्धिहीन काम कहते हैं। लोगों को हंसाना आसान काम नहीं होता है। भारत में हम देखते हैं कि कपिल शर्मा कॉमेडी के बड़े स्टार्स में से एक हैं। लोगों को हंसाने के लिए बुद्धिमत्ता की हमेशा जरूरत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन
- फोटो : SELF
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा है- 'आज की तारीख में कौन नहीं हंसना चाहता..?कॉमेडी फिल्मों को हमेशा बार-बार देखा जा सकता है। मैैं यह नहीं कहता है कि कोई और सिनेमा बेकार हो सकता है लेकिन कॉमेडी सिनेमा भी बुरा नहीं है।' इसके साथ ही अजय देवगन ने 'धमाल' फिल्म के सीक्वल का पहली बार हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Total Dhamaal
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म टोटल धमाल इस साल 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन फिल्म का निदर्शेन इंद्रा कुमार कर रहे हैं। खास बात यह है फिल्म 'टोटल धमाल’ में 18 साल बाद बड़े पर्दे पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। इन दिनों टोटल धमाल की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है।