{"_id":"5ff02b588ebc3e41a325c66a","slug":"comedy-king-kapil-sharma-income-tax-amount-details-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल भर में इतना इनकम टैक्स भर देते हैं कपिल शर्मा, आम आदमी तो कमाने के बारे में सोच भी नहीं सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल भर में इतना इनकम टैक्स भर देते हैं कपिल शर्मा, आम आदमी तो कमाने के बारे में सोच भी नहीं सकता
कपिल शर्मा कॉमेडी किंग हैं और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने आज घर-घर में पहचान बनाई है। कॉमेडी के साथ-साथ कपिल एंकर, होस्ट और सिंगर के रूप में भी जाने जाते हैं। इतना ही नहीं फोर्ब्स सेलेब्रिटी लिस्ट में कपिल टॉप 100 लोगों में अपनी जगह भी बना चुके हैं। लोगों को हंसाने का हुनर रखने वाले कपिल के पास फिल्में भी हैं और विज्ञापन भी। हालांकि सरकार को टैक्स देने के मामले में भी कपिल किसी सुपरस्टार से पीछे नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में जब कपिल ने अपने शो पर ही खुलासा किया था कि वो सरकार को कितना टैक्स देते हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : SELF
कपिल ने शो 'द कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से दर्शकों को हंसाया था और अब वो 'द कपिल शर्मा शो' से लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस शो के दौरान गेस्ट के रुप में पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन आई थीं। इसी दौरान बातों-बातों में कपिल ने खुलासा किया था कि वो एक साल में करीब 15 करोड़ रुपये टैक्स भरते हैं। कपिल का कहना था कि इनकम टैक्स भरते रहना चाहिए क्योंकि ये हमारे देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है।
3 of 5
कपिल शर्मा
गौरतलब है कि ऐश्वर्या के साथ मस्ती मजाक की बात करते समय कपिल ने खुद को गरीब इंसान बताया था। कपिल की इस बात पर नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि, 'ये साल में 12 करोड़ रुपये टैक्स देता है और खुद को गरीब बताता है'। वहीं कपिल उन्हें ठीक करते हुए कहते हैं कि, 'मैं तो 15 करोड़ रुपये टैक्स देता हूं, देश की तरक्की के लिए टैक्स देना जरूरी है'। कपिल के इस खुलासे के बाद फैंस हंसे तो जरूर साथ ही हैरान भी रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
बता दें कि कपिल जितने लगन के साथ लोगों को हंसाते हैं उतना ही देश की भलाई में योगदान भी देते हैं। कपिल को कई मौकों पर देश के विकास की बातें करते देखा गया है। आज कपिल जिस मुकाम पर हैं उन्हें संपत्ति की कोई कमी नहीं है। ऐसे में वो हर साल ऐसी ही मोटी रकम सरकार को टैक्स के रुप में देते हैं जिससे देश का भला हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
गौरतलब है कि कपिल शर्मा एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते थे जहां उनके पिता एक पुलिस कर्मी थे। हालांकि कपिल को शुरू से ही कॉमेडी में दिलचस्पी थी। ऐसे में वो अपना सपना पूरा करने के लिए 'लॉफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस शो से कपिल ने खूब शोहरत कमाई और फिर उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' में काम मिल गया। इस शो से मिली अपार सफलता से कपिल ने खुद का अपना एक शो 'द कपिल शर्मा शो' शुरू किया जिसमें सेलेब्स उनके घर इंटरव्यू देने आते हैं। फैंस को कपिल का ये शो काफी पसंद भी आता है। बता दें कि कपिल के शो में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के अलावा हॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स भी इंटरव्यू के लिए आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।