फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के कहने पर लॉकडाउन में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी से 10 साल पहले ही अलग हो गए थे मनोज तिवारी

Sat, 02 Jan 2021 01:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 02 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari Got Married Twice During Lockdown Reveals Elder Daughter Jiya Urges To Do This
मनोज तिवारी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ - फोटो : Instagram: @manojtiwari.mp

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और बीजेपी से सांसद मोनज तिवारी के घर हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही मनोज तिवारी की दूसरी शादी की बात भी सामने आ गई। जो बात उन्होंने अब तक सभी से छुपाकर रखी थी। मनोज तिवारी ने अब खुद बेटी के जन्म के बाद इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जिया के कहने पर शादी की है।

Manoj Tiwari Got Married Twice During Lockdown Reveals Elder Daughter Jiya Urges To Do This
मनोज तिवारी - फोटो : Twitter

मनोज तिवारी ने साल 2012 में पहली पत्नी रानी से तलाक ले लिया था। रानी से मनोज को एक बेटी जिया हैं। रानी और मनोज के बीच अलगाव के बाद रानी ने अलग होने का फैसला लिया था और मनो ने भी उनकी बात मान ली। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में मनोज ने अपनी पहली पत्नी, दूसरी पत्नी और बेटी के बारे में खुलकर बात की।

Manoj Tiwari Got Married Twice During Lockdown Reveals Elder Daughter Jiya Urges To Do This
बेटी जिया के साथ मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि के बारे में खुलकर बात की। मनोज ने बताया कि, 'सुरभि और मैंने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में शादी की। वह मेरे प्रशासनिक काम को देखती थीं। दरअसल, वह एक गायिका हैं और उन्होंने मेरे साथ एक संगीत वीडियो में गाना गाया है। मेरी बेटी जिया ने सुरभि के साथ रिश्ते को लेकर जिद की और कहा कि हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। जिया और सुरभि एक दूसरे के साथ काफी सहज हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari Got Married Twice During Lockdown Reveals Elder Daughter Jiya Urges To Do This
मनोज तिवारी - फोटो : PTI

वहीं इस इंटरव्यू में मनोज ने पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'रानी के साथ मेरे रिश्तों को खत्म हुए करीब 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब भी हमारे रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं। जब मैं 2010 में रानी से उसके आग्रह पर अलग हो गया। जिन्दगी तब कुछ अजीब सी हो गई थी। मैं जिया (रानी-मनोज की बेटी) के साथ संपर्क में रहता हूं, वह रानी के साथ मुंबई में ही रहती है।'

विज्ञापन
Manoj Tiwari Got Married Twice During Lockdown Reveals Elder Daughter Jiya Urges To Do This
मनोज तिवारी - फोटो : social media

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने हाल ही में 31 दिसंबर को बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बेटी को गोद मेंलेकर एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'मेरे घर आई एक नन्हीं परी'। बता दें कि मनोज तिवारी ने अब तक अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा नहीं किया था। अब बेटी के जन्म के बाद उन्होंने इस बारे में बात की है।



पढ़ें: EXCLUSIVE: निकला मनोज बाजपेयी, प्रियमणि और समांथा से मिलने का मुहूर्त, इस दिन लौटेगा ‘फैमिली मैन’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed