साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पिछले साल से चली आ रही कंगना वर्सेज शिवसेना की लड़ाई अभी भी जारी है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर रहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि फ्लैट्स में अनाधिकृत निर्माण गिराए जाने को रोकने के लिए कंगना ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट का कहना है कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन कर तीन फ्लैट्स को आपस में मिला लिया था। अब कोर्ट के इस फैसले पर कंगना का रिएक्शन सामने आया है।
कंगना वर्सेज शिवसेनाः कोर्ट के फैसले पर 'पंगा गर्ल' ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट कर लिखा- उद्धव सरकार महाविनाशकारी सरकार...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि,' ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है। मैंने कोई फ्लैट आपस में नहीं जोड़े हैं। पूरी बिल्डिंग इसी तरह बनी हुई है। हर फ्लोर पर एक अपार्टमेंट है। मैंने ऐसे ही ये फ्लैट खरीदा था। बीएमसी मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है। हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे'। बता दें कि कंगना के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और बहुत से फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
Fake propaganda by Mahavinashkari government, I haven’t joined any flats, whole building is built the same way, one apartment each floor, that’s how I purchased it, @mybmc is only harassing me in the entire building. Will fight in higher court 🙏 https://t.co/4VBEgcVXf3
बता दें कि इस मामले की सुनवाई करते हुए जज एल एस चव्हाण ने आदेश में कहा कि, 'कंगना रणौत ने शहर के खार इलाके में 16 मंजिला इमारत की पांचवी मंजिल पर अपने तीन फ्लैट्स को मिला लिया था। ऐसा करते हुए उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को कवर कर दिया। ये स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकार की मंजूरी जरूरी है'।
बता दें कि साल 2020 से ही कंगना के फ्लैट्स और ऑफिस के कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ का मामला चर्चा में बना हुआ। हालांकि बीएमसी ने मार्च 2018 में एक्ट्रेस को उनके खार के फ्लैटों में अनाधिकृत निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन बाद में ये मामला शांत हो गया था। वहीं साल 2020 में बीएमसी की टीम अनाधिकृत निर्माण के आरोप में कंगना रणौत के ऑफिस में तोड़ फोड़ कर दी थी।
गौरतलब है कि इस मामले में कंगना ने कोर्ट में तोड़फोड़ को गलत बताते हुए बीएमसी को फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर उद्धव सरकार को भी काफी खरी-खोटी सुनाई थी। बता दें कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार की जुबानी जंग ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।