फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में विक्की कौशल: अभिनेता के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज, गाड़ी नंबर चुराने का लगा आरोप

Sun, 02 Jan 2022 10:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 Jan 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Vicky Kaushal in indore, for allegedly using fake number plate during shoot
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से उनका लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लक्ष्मण उटेकर की रोमांटिक कॉमेडी ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रखा है। अब खबर आ रही है कि इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने विक्की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Complaint filed against Vicky Kaushal in indore, for allegedly using fake number plate during shoot
नंबर प्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

शिकायतकर्ता ने की कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने कहा, “फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है; पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं...यह अवैध है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते। मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।"

Complaint filed against Vicky Kaushal in indore, for allegedly using fake number plate during shoot
विक्की कौशल और पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस का बयान

समाचार एजेंसी एएनआई से बाणगंगा के एसआई राजेंद्र सोनी ने कहा कि “हमारे पास विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत आई है। इस मामले की जांच की जाएगी और देखा जाएगा किनंबर प्लेट का दुरुपयोग किया गया था या नहीं। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर फिल्म इकाई इंदौर में है, तो उनकी भी जांच की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Complaint filed against Vicky Kaushal in indore, for allegedly using fake number plate during shoot
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

कब दर्ज हुआ मामला

कथित तौर पर, विक्की कौशल को अपनी सह-अभिनेता सारा अली खान के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए इंदौर की सड़कों पर बाइक की सवारी करते हुए देखे जाने के बाद शिकायत दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Complaint filed against Vicky Kaushal in indore, for allegedly using fake number plate during shoot
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और सारा की अपकमिंग फिल्म

विक्की कौशल और सारा अली खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तब सामने आईं जब अभिनेताओं को उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर की सड़कों पर देखा गया। बता दें कि फिल्म के विवरण को गुप्त रखा गया है। शीर्षक भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed