पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today on OTT: आज रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की ये है पूरी डिटेल, शादी से घोटाले तक सबकुछ

Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 09 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
complete detail of the films and web series released today Ginny Weds Sunny Scam 1992 Playing with Fire
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिने प्रेमियों के लिए यह वीकेंड भारी मजा लेकर आने वाला है। इतना मनोरंजन कि आपको दिन छोटा लगने लगेगा। वैसे भी सर्दियां नजदीक आ रही हैं तो दिन तो वैसे भी छोटे होने शुरू हो ही गए हैं। इस शुक्रवार को ओटीटी हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ पेश करेंगे। पारिवारिक मनोरंजन के लिए 'गिनी वेड्स सनी', हॉरर सीरीज 'द हॉटिंग ऑफ ब्लाय मैनर' देगी जोड़ों को नजदीक आने का मौका और बच्चे 'फास्ट एंड फ्यूरियस स्पाई रेसर्स' का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार को ओटीटी पर और क्या रिलीज हो रहा है?

complete detail of the films and web series released today Ginny Weds Sunny Scam 1992 Playing with Fire
गिनी वेड्स सनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गिनी वेड्स सनी
'हिंदी हैं हम' इसलिए बात करते हैं सबसे पहले हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म के बारे में। नेटफ्लिक्स की यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसको पुनीत खन्ना ने निर्देशित किया है।  यामी गौतम, विक्रांत मेस्सी और मानसी शर्मा जैसे कलाकारों ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक कुंवारे लड़के की कहानी है जो लगातार कई लड़कियों से नकारा जा चुका है। एक आशा उसे तब नजर आती है जब वह लड़की उसकी मदद करने की कोशिश करती है जिसपर वह कभी मरता था। 

complete detail of the films and web series released today Ginny Weds Sunny Scam 1992 Playing with Fire
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज इस वीकएंड की फेवरिट है। जाने माने व्यापारी हर्षद मेहता ने 80 और 90 के दशक में देश के शेयर बाजार और बैंकों में कैसे और कितना घालमेल किया? हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज इन्हीं सवालों के जवाब देगी। सोनी लिव की इस बायोग्राफिकल क्राईम ड्रामा वेब सीरीज में इवान रॉड्रिग्स, श्रेया धनवंतरी, प्रतीक गांधी, निखिल द्विवेदी, शारिब हाशमी आदि कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोगों की उत्सुकता तो बढ़ी है। क्योंकि, वह जानना चाहते हैं कि आखिर पांच हजार करोड़ रुपये का इतना बड़ा घोटाला हर्षद ने किया कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
complete detail of the films and web series released today Ginny Weds Sunny Scam 1992 Playing with Fire
प्लेयिंग विद फायर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्लेयिंग विद फायर
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर रह चुके जॉन सीना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन एंडी फिकमन ने किया है। वैसे यह फिल्म पिछले साल नवंबर में ही रिलीज हो चुकी है लेकिन अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर भी अंग्रेजी भाषा में देखने मिलेगी। फिल्म की कहानी एक दमकल कर्मी जैक कार्सन की है जिसे एक घटना के दौरान तीन बच्चे मिलते हैं। यह बच्चे इतने शैतान होते हैं कि जैक की नाक में दम कर लेते हैं। इसी बीच जमकर कॉमेडी भी होती है।

विज्ञापन
complete detail of the films and web series released today Ginny Weds Sunny Scam 1992 Playing with Fire
द ब्वॉयज सीजन 2 फिनाले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द ब्वॉयज सीजन 2 फिनाले
अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस चर्चित वेब सीरीज का दूसरा सीजन कुछ ही दिन पहले रिलीज हो चुका है। सुपर हीरोज की यह डार्कसाइड लोगों को बहुत पसंद आई है और पहले सीजन की तरह लोग इसके दूसरे सीजन को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। भले ही पूरा सीजन कुछ ही दिन पहले रिलीज हो चुका है लेकिन निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन के लिए एक फिनाले एपिसोड लाने का फैसला किया है। और, यही एपिसोड वह इस शुक्रवार को रिलीज करेंगे। इस सीरीज के जो प्रशंसक होंगे, बेशक उन्हें इस एपिसोड का भी बेसब्री से इंतजार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed