फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद अनुष्का-विराट के पास किसी के लिए नहीं है समय, करण जौहर का ऑफर ठुकराया

Mon, 12 Feb 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
confirmed anushka sharma virat kohli will be not going koffee with karan
anushka virat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद से लगातार चर्चा में है। दोनों एक परफेक्ट कपल बनकर उभरे हैं, फिलहाल शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। खबरें आ रही थी कि विराट और अनुष्का जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगे। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को राजी भी कर लिया है लेकिन अब हम आपको इस खबर की सच्चाई बताने वाले हैं।

confirmed anushka sharma virat kohli will be not going koffee with karan
virat kohli, anushka sharma

शादी के बाद अनुष्का और विराट के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। विराट जहां दक्षिण अफ्रीका में मैच खेल रहे हैं वहीं अनुष्का अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिस वजह से उन्होंने करण जौहर के ऑफर को भी ठुकरा दिया है।अमर उजाला डिजिटल को एक्सलूसिव जानकारी मिली है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन में नहीं जाएंगे। अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने हमें बताया कि, 'मीडिया में आ रही इस तरह की खबरें केवल अफवाह हैं और दोनों करण जौहर के शो में नहीं जा रहे हैं।'

confirmed anushka sharma virat kohli will be not going koffee with karan
virat and anushka

इससे पहले चर्चा थी कि, अनुष्का इस शो में अपनी आने वाली फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी और वह नहीं चाहतीं कि विराट इसका हिस्सा बनें। उनके साथ फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा भी मौजूद होंगी हालांकि इस तरह की खबरें अब केवल कोरी अफवाह निकली और दोनों के ही फैंस को निराशा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
confirmed anushka sharma virat kohli will be not going koffee with karan
virat kohli, anushka sharma

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'परी' है जिसमें उनका डरावना रूप दर्शकों के सामने आया है। 'फिल्लौरी' के बाद अनुष्का दूसरी बार भूत का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी। जहां पहले उन्होंने भूत बनकर लोगों को हंसाया, वहीं अब वह लोगों को डराने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
confirmed anushka sharma virat kohli will be not going koffee with karan
anushka sharma
फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। प्रोसित रॉय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी, रजत कपूर और रीता बिहारी चक्रवर्ती नजर आएंगे। बता दें कि 'परी' अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed