फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय लीला भंसाली के लिए खुशखबरी, हिमाचल में सीएम ने 'पद्मावत' को दी हरी झंडी

Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
confirmed himachal pradesh cm says padmaavat will release in their state
deepika padukone

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिरी तो पहले नाम बदला गया, फिर रिलीज की तारीख भी आगे बढ़ाई गई। फिल्म का नाम बदलने के बाद मेकर्स ने 'पद्मावत' का नया लोगो रिलीज किया है। हालांकि फिल्म से जुड़ी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं लेकिन इस सबके बीच संजय लीला भंसाली के लिए एक अच्छी खबर आई है।

confirmed himachal pradesh cm says padmaavat will release in their state

सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ होने के बावजूद कई राज्यों में अभी भी फिल्म का विरोध हो रहा है। बीजेपी के गढ़ गुजरात में फिल्म ना दिखाने की बात सामने आई, तो मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि ये फिल्म नहीं दिखाएंगे। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करणी सेना के समर्थन में खड़ी दिखी और राज्य में फिल्म रिलीज नहीं करने की बात कही।

confirmed himachal pradesh cm says padmaavat will release in their state
padmaavat

जहां कई राज्यों में फिल्म 'पद्मावत' का विरोध हो रहा है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश से संजय लीला भंसाली के लिए अच्छी खबर है। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिबंध लगाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म को दिखाने की घोषणा कर दी है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
confirmed himachal pradesh cm says padmaavat will release in their state

सीएम ने कहा कि, हिमाचल में फिल्म 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश में 25 जनवरी को यह फिल्म दिखाई जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म को दिखाने की घोषणा कर दी है, हालांकि अभी तक रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुई है लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन
confirmed himachal pradesh cm says padmaavat will release in their state
हमने पहले आपको 25 जनवरी की तारीख बताई थी लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। दरअसल, वायकॉम 18 ने रिलीज डेट को लेकर कोई कंफर्म डेट नहीं बताई है। 25 जनवरी को ही अक्षय कुमार की 'पैडमैन' भी रिलीज होने जा रही है तो ऐसे में माना जा रहा है 'पद्मावत' के निर्माता फिल्म को 26 जनवरी के दिन रिलीज कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed