पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार अक्षय कुमार की चुप्पी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को पसंद नहीं आई। उन्होंने दोनों पर निशाना साधते हुए, उनकी चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में मोदी सरकार को तानाशाह भी बताया है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर अमिताभ-अक्षय की चुप्पी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं आई पसंद, बोले- अब बोलने की हिम्मत नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पटोले ने ट्वीट किया और लिखा, 'यूपीए गवर्नमेंट के दौरान फ्यूल के रेट बढ़ने पर शोर मचाने वाले एक्टर्स अब कहां हैं? उस वक्त जब पेट्रोल 70 रुपये लीटर हुआ था तो अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन अब जबकि पेट्रोल 100 रुपये लीटर हो गया है तो वे चुप क्यों हैं? क्या उनमें तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है? आम लोगों को लूटने वाली मोदी सरकार के खिलाफ चुप रहने वाली इन हस्तियों की फिल्मों की शूटिंग महाराष्ट्र में नहीं होने दी जाएगी।'
युपीएच्या काळात इंधनाचे दर ७० रु झाल्यावर टीव टीव करणारे @SrBachchan, @akshaykumar आज पेट्रोलचे दर १०० रु. झाल्यावरही गप्प का आहेत? सर्वसामान्य जनतेची लूट करणाऱ्या मोदी सरकारविरोधात गप्प असणाऱ्या या सेलिब्रिटींच्या पिक्चरचे शुटींग महाराष्ट्रात होऊ देणार नाही.. pic.twitter.com/PEmirXQIe6
पटोले आगे कहते हैं, 'यूपीए गवर्नमेंट लोकतांत्रिक तरीके से काम करती थी, इसलिए वे उसकी आलोचना कर पाते थे।' उन्होंने मोदी सरकार को लेकर कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को देखते हुए देश में डीजल 25 और पेट्रोल 35 रुपये लीटर बिकना चाहिए।'
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के रेट कम कर आम आदमी को राहत देने की मांग भी रखी। अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाले अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की चुप्पी पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के यूजर्स भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'मे डे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके साथ अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, अंगीरा धर और बोमन ईरानी लीड रोल में होंगे। तो वहीं अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं।