{"_id":"602e3516887c8d2b7378f92a","slug":"sandeep-nahar-suicide-case-brother-revealed-actor-locked-himself-in-room-after-having-a-huge-fight-with-kanchan-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संदीप नाहरः फांसी लगाने से पहले पत्नी कंचन से अभिनेता का हुआ था जोरदार झगड़ा, भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संदीप नाहरः फांसी लगाने से पहले पत्नी कंचन से अभिनेता का हुआ था जोरदार झगड़ा, भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संदीप नाहर, कंचन शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता संदीप नाहर इस दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन उनके निधन को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में संदीप के भाई मनीष ने अभिनेता की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मनीष ने बताया कि संदीप ने जिस वक्त आत्महत्या की उस वक्त उनका पत्नी कंचन शर्मा के साथ जबरदस्त झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद संदीप बहुत परेशान हो गए थे और उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इतना ही नहीं जिस वक्त संदीप ने फांसी लगाई उस वक्त कंचन दूसरे कमरे में ही थी, लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि संदीप इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
2 of 5
संदीप नाहर और कंचन शर्मा
- फोटो : Instagram
एक वेबसाइट को जानकारी देते हुए मनीष ने कहा, 'जिस दिन संदीप ने अपनी जान दी उस वक्त उनका पत्नी कंचन से जबरदस्त झगड़ा हुआ था। संदीप ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और कंचन को कहा था कि कोई भी उन्हें परेशान ना करें। कंचन भी दूसरे कमरे में चली गईं। इसके बाद संदीप ने फांसी लगाने से पहले फेसबुक पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया। अगर कंचन ने ये वीडियो पहले देख लिया होता तो वो संदीप को बचा लेती'।
3 of 5
संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा
- फोटो : Instagram
मनीष ने आगे कहा कि, 'संदीप और कंचन ने प्रेम विवाह किया था और उससे पहले दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे'। बता दें कि संदीप ने 15 फरवरी को मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली थी। उनके निधन के बाद से इसे हत्या की नजर से भी देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस का कहना है कि संदीप ने फांसी लगाकर ही जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि फांसी लगाने से पहले संदीप ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि कंचन उनसे सारे दिन झगड़ा करती हैं और खुद मर जाने की धमकी देती हैं। इन सबमें कंचन की मां भी उनका साथ देती हैं। इन सारी बातों से संदीप करीब डेढ़ साल से परेशान थे और इसलिए उन्होंने तंग आकर फांसी लगा ली। बता दें कि इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने संदीप की पत्नी कंचन और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
संदीप नाहर
- फोटो : अमर उजाला
संदीप नाहर का बुधवार को कालका के रामबाग में रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। संदीप को उसके बड़े भाई मनीष नाहर ने मुखाग्नि दी।संदीप के शव को जैसे ही घर पर जाया गया तो वहां माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। संदीप की मां सुषमा बेटे के मृत देह को देख पूरी तरह से टूट गईं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि,' मेरा हीरो चला गया। अब मैं अपने बेटे से कैसे मिलूंगी, मुझे मुंबई घुमाने वाला चला गया'। बेबस मां को देख लोग भी रोने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।