दिवाली पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुभकामनाएं देते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण की खातिर ऐसा न करें। इस संदेश की वजह से विराट कोहली के साथ-साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी काफी ट्रोल किया गया। इन सबके बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने ट्वीट कर विराट और अनुष्का के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे।
अनुष्का का नाम लेकर उदित राज ने विराट को कहे अपशब्द, ट्रोल होते ही करने लगे कोहली की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदित राज ने ट्विट किया, 'अनुष्का को अपने *** विराट कोहली को संभालने की जरूरत नहीं है। *** से ज्यादा वफादार कोई नहीं। कोहली तुमने लुच्चे, लफंगों और मूर्खों को सीख दी थी कि प्रदूषण से मानवता खतरे में है। तुम लोगों का डीएनए चेक कराना पड़ेगा कि तुम यहां के मूल निवासी हो कि नहीं?'
इस ट्वीट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। कुछ लोगों ने ट्विटर पर उदित राज को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'विराट कोहली के सुझाव का स्वागत लेकिन कुछ दुष्टों ने ट्वीटर पर भद्दी गालियां देना शुरू कर दी। हैरान हूं कि सरकार ये सब देख रही जैसे कि मौन सहमति हो। इनके खिलाफ एक्शन अभी तक नहीं हुआ। ये इंसान नहीं हो सकते। कुत्ते को भी बुरा कह रहे हैं। कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई नहीं।'
दिवाली के मौके पर अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। जिनमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'घर पर बैठने और खाने के लिए तैयार हुई हूं। ये काफी मजेदार था। उम्मीद है कि आप सभी की दिवाली खूबसूरत रही हो।'
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इसका एलान अगस्त में किया था। जनवरी में अनुष्का की डिलीवरी हो जाएगी जिसके लिए विराट को भी बीसीसीआई की तरफ से छुट्टियां मिल गई हैं।
ये हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियां, इस कपल की शाही शादी में खर्च हुए थे 500 करोड़