फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियां, इस कपल की शाही शादी में खर्च हुए थे 500 करोड़

Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Nov 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
South indian celebrities most expensive weddings
महंगी शादियां - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म और टीवी कलाकारों की शादियां हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आमतौर पर सितारों की शादियां बेहद आलीशान होती हैं। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो कई कलाकारों ने डेस्टिनेशन वेडिंग किया। बॉलीवुड सितारों की महंगी शादियों की खबरें तो आपने देखी होंगी। इस बार हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी शादियों के बारे में बताते हैं जिनमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इन्हें इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियां कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

South indian celebrities most expensive weddings
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : instagram/starsshaadis
सूर्या और ज्योतिका
सूर्या तमिल के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से हैं। वे युवाओं के पसंदीदा हैं। अपने करियर में सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सूर्या ने अभिनेत्री ज्योतिका से शादी की। दोनों ही कलाकारों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2006 में सूर्या और ज्योतिका शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में कमल हासन, असिन और धनुष सहित अन्य हस्तियों ने हिस्सा लिया। शादी में दुल्हन बनीं ज्योतिकी की साड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी साड़ी की कीमत तीन लाख रुपये थी। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।
 
South indian celebrities most expensive weddings
ऐश्वर्या और धनुष - फोटो : instagram/starsshaadis
ऐश्वर्या और धनुष
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अभिनेता धनुष से शादी की। रजनीकांत की बेटी की शादी में ना केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी हिस्सा लिया। शादी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
South indian celebrities most expensive weddings
स्नेहा और प्रसन्ना - फोटो : instagram/starsshaadis

स्नेहा और प्रसन्ना
स्नेहा और प्रसन्ना ने दक्षिण भारतीय तरीके से शादी की। शादी में स्नेहा ने सुनहरे रंग की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की। उनकी साड़ी की कीमत दो लाख रुपये बताई जाती है। स्नेहा और प्रसन्ना की यह शादी सबसे महंगी शादियों में से एक है।

विज्ञापन
South indian celebrities most expensive weddings
ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी - फोटो : instagram/starsshaadis

ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी
हैदराबाद के व्यवसायी विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी ने ब्राह्मणी से शादी की। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह साल की सबसे चर्चित शादी में से एक थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed