इस बार की दिवाली कई बॉलीवुड स्टार्स ने मुंबई से दूर हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मनाई। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, मलाइका अरोड़ा, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस दिवाली के समय धर्मशाला में मौजूद थे। रविवार की सुबह स्टार्स शहर की सड़कों पर घूमने के लिए निकले। इस दौरान मलाइका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद लोगों ने उस पर मजेदार कमेंट्स किए।
हिमाचल की हसीन वादियों में अकेले नजर आईं मलाइका अरोड़ा, फैन ने पूछा- अर्जुन कपूर कहां हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। दोनों एक साथ कई ट्रिप पर जा चुके हैं। अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ हिमाचल में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दिवाली पर अर्जुन का साथ देने के लिए मलाइका भी वहां पहुंच गईं।
मलाइका रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने हरे रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। लेकिन जब इन तस्वीरों में मलाइका के साथ अर्जुन नहीं दिखाए दिए तो एक यूजर ने पूछ लिया, 'अर्जुन जी कहां हैं?' वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं।
मलाइका दिवाली सेलिब्रेशन पर अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने करीना कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। इसमें उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया।
बता दें कि कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि हर बार ये अफवाह ही साबित हुई हैं। दोनों खुद भी शादी का सवाल हमेशा से टालते आए हैं।
पोलैंड में पिता को सम्मान मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी