बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। हाल में ही नवरात्रि के मौके पर उनका नया गाना 'गरबे की रात' रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही गाना हिट हो गया है। इस गाने को राहुल के साथ भूमि त्रिवेनी ने गाया है, जबकि वीडियो में राहुल के साथ निया शर्मा गरबा करते नजर आ रही हैं। जहां एक ओर लोग इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस गाने पर विवाद शुरू हो गया है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि राहुल को इस गाने की वजह से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। वह लगातार ट्रोल्स के निशाने पर आ रहे हैं। मामले को देखते हुए अब राहुल पुलिस थाने में एफआईआर तक कराने की सोच रहे हैं। चलिए जानते हैं क्यों हुआ इस गाने पर विवाद।
विवाद: मुश्किल में राहुल वैद्य, नए गाने 'गरबे की रात' पर मिल रहीं जान से मारने की धमकियां
मोगल मां का न करें जिक्र
दरअसल राहुल वैद्य का यह गाना गुजरात में पूजनीय देवी 'श्री मोगल मां' पर आधारित है। गुजरात में उनकी खास मान्यता है। मोगल मां के भक्तों को गाने में उनका जिक्र पसंद नहीं आ रहा है। वह चाहते हैं कि गाने से मोगल मां का जिक्र हटा दिया जाए। गाना रिलीज होने के बाद से ही राहुल को धमकियां मिल रही हैं।
जान से मारने की धमकी
राहुल को लगातार इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। हद तो तब हो गई जब उन्हें मैसेज और कॉल पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल अब पुलिस थाने में एफआईआर करवा रहे हैं।
गाने को कर रहे हैं ठीक
इस मामले पर राहुल का कहना है कि वह 'किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। बस उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दें। इस गाने में सुधार करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन लोगों की भावनाएं को देखते हुए इसमें बदलाव किए जाएंगे।'
पहली बार साथ दिखे निया और राहुल
गरबे की रात गाने में निया शर्मा और राहुल वैद्य पहली बार एक साथ देखे गए हैं। दोनों का यह गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर रील बना रहे हैं।