ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सारा और वरुण के फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की IMDB रेटिंग जारी हो गई है, जिसमें इसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है।
IMDb ने जारी की Coolie No 1 की रेटिंग और फराह खान-विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के लिए बेहद खराब रहा और कुछ के लिए ये वरदान साबित हुआ। एक तरफ लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सोनू सूद रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे तो वहीं दूसरी तरफ अमित साध जैसे हुनरमंद कलाकार ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया। साध को वेब सीरीज 'ब्रीदः इंटू द शेडोज' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमित साध को पहला मौका सोनू सूद ने दिया था?
सोनू सूद ने ही दिया था अमित साध को पहला ब्रेक, बोले- आज मैं उनकी वजह से हूं
ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों से दूर ट्विंकल अब किताबें और आर्टिकल लिखने में व्यस्त हैं। उनके ट्वीट में उनका मजाकिया अंदाज साफ झलकता है। ट्विंकल 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अक्षय कुमार से उनकी शादी को 19 साल हो चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्विंकल ने शादी के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी जिसके बाद ही उन्होंने खिलाड़ी कुमार संग सात फेरे लिए।
इस शर्त के हारने पर अक्षय कुमार से शादी के लिए राजी हुई थीं ट्विंकल खन्ना, 19 साल पहले लिए थे सात फेरे
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का समर्थन करने पर बिग बॉस के एक पूर्व प्रतियोगी की नागपुर में कथित रूप से एक राजनीतिक दल के कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हुआ है और इस मामले में पूछतांछ शुरू कर दी गई है।
कंगना का समर्थन करने पर पिटा बिग बॉस का ये पूर्व प्रतिभागी, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान और अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने सोमवार को बताया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया है और इन्हें ठीक किया जा रहा है। फराह खान ने बताया कि उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक किया गया था और पति शिरीष कुंदर की मदद से वह इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल करने में सफल रही। खान के पति शिरीष कुंदर भी निर्देशक हैं।
फराह खान, विक्रांत मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, फैंस से कहा- 'प्लीज कोई जवाब ना दें'