Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Corona in Bollywood: 86 year old Prem Chopra and his wife Uma Chopra tested corona positive admitted to Lilavati Hospital for treatment
{"_id":"61d2ff7d22d5c6340a7c2006","slug":"corona-in-bollywood-86-year-old-prem-chopra-and-his-wife-uma-chopra-tested-corona-positive-admitted-to-lilavati-hospital-for-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कोरोना: 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए लीलावती अस्पताल भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कोरोना: 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए लीलावती अस्पताल भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश- दुनिया के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कोरोना तेजी से सबको अपनी चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद दोनों को इलाज के लिए लीलावती हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। इससे पहले सोमवार को ही टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, अभिनेता जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल, डेलनाज ईरान के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।
इधर, अस्पताल में भर्ती प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों को एक- दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी। डॉ. जलील पारकर ही उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। दोनों को ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है, जिससे वह ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर्स की मानें तो 80 के पार उम्र होने के बाद भी दोनों की रिकवरी तेजी से हो रही है।
2 of 5
प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मनोरंजन जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर के ठीक के होने बाद हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, आज डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।
3 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी खबर सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं टीवी अभिनेता नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले बॉलीवुड में बीते दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन बिजलानी
वहीं, बीते दिनों मनोरंजन जगत में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन ने की एंट्री कर ली है। टीवी के मशहूर एक्टर और खतरों के खिलाड़ी-11 के विजेता अर्जुन बिजलानी इस नए वेरिएंट से संक्रमित हैं। इसके अलावा उनकी 70 वर्षीय मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
prem chopra
- फोटो : amar ujala
प्रेम चोपड़ा की बात करें तो उनका जन्म 23 सितंबर 1935 को पकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने फिल्मों में अपनी खलनायकी से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया। वह आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली-2' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।