{"_id":"61d2eedb3a84541cdf4f2c9e","slug":"arjun-kapoor-breaks-silence-on-being-trolled-for-age-difference-with-girlfriend-malaika-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका के साथ उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोर्ल्स को दिया जवाब!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका के साथ उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोर्ल्स को दिया जवाब!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव गए थे। जहां दोनों ने साथ ही वेकेशन मनाया और फैंस के लिए खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें साझा कीं।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ों की मालकिन
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन-मलाइका को किया जाता है ट्रोल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उनके उम्र के अंतर को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। इसकी वजह है कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है। अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को अपनी उम्र से बड़ी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ता है।
3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल की हो गई और अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें उम्र की परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
उन्होंने कहा कि उम्र के बीच के अंतर का इस्तेमाल किसी रिश्ते को प्रासंगिक बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह 'बस बहुत शोर' है। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। अर्जुन कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया ही लोगों के कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देती है। हम तो 90 फीसदी कमेंट्स देखते तक नहीं हैं। इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व देने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें से ज्यादातर फर्जी है। ट्रोल करने वाले वही लोग है, जो मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरे जाते हैं। इसलिए आप उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।