बीते कई समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहने वालीं साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में है। अभिनेत्री ने नए साल के पहले ही दिन फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की थी। दरअसल, एक्ट्रेस के पति गौतम किचलू ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजल जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
सोशल मीडिया: काजल अग्रवाल ने पति के साथ शेयर की तस्वीर, ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस के पति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजल की प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खबर दी थी।
तस्वीर शेयर करते हुए गौतम ने कैप्शन में लिखा, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी पोस्ट किया। शेयर की गई इस तस्वीर में काजल मेज पर बैठी नजर आ रही हैं। पीले रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
काजल और उनके पति ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस कपल में साल 2020 में अक्टूबर में मुंबई में शादी की है। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे।
बॉलीवुड की 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं काजल अग्रवाल साउथ की कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं। काजल दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया है। वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार वेब सीरीज लाइव टेलीकास्ट में नजर आई थीं।