फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टरों, नर्सों और मुंबई पुलिस की आमिर खान ने की तारीफ, Tweet कर कहा 'शुक्रिया'

Sun, 12 Apr 2020 03:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Apr 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Aamir Khan thanks to essential service providers for working during Covid-19 lockdown
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7529 हो गई है। जबकि इस जानलेवा वायरस से अबतक 242 लोगों की जान जा चुकी है। ये वायरस अपने पैर न पसार सके इसलिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे मुश्किल वक्त में डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी और जरूरी सेवाएं लगातार लोगों की सहायता करने में जुटी हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने ऐसे लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

coronavirus Aamir Khan thanks to essential service providers for working during Covid-19 lockdown
Aamir Khan - फोटो : Social Media

आमिर खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, 'संकट के इस समय में डॉक्टरों, नर्सों, अस्पताल स्टाफ के सदस्यों, महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र प्रबंधन, मुम्बई और महाराष्ट्र के लिए जरूरी सेवाओं में लगे बीएमसी के सभी लोगों के काम की मैं सराहना करता हूं।'

coronavirus Aamir Khan thanks to essential service providers for working during Covid-19 lockdown
aamir khan - फोटो : social media

मदद के लिए आगे आए आमिर खान
आमिर खान ने पीएम केयर और मुaख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इतना ही नहीं आमिर उन दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं जो उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर कुछ फिल्म वर्कर एसोसिएशन और एनजीओ को भी सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Aamir Khan thanks to essential service providers for working during Covid-19 lockdown
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर शुरू से ही सामाजिक कामों से जुड़े रहे हैं। वह 'पानी फाउंडेशन' के जरिए वो साल भर काम करते हैं। इस संस्था के जरिए वह महाराष्ट्र में किसानों की मदद करते है। वहीं आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे।

विज्ञापन
coronavirus Aamir Khan thanks to essential service providers for working during Covid-19 lockdown
Aamir Khan - फोटो : Social Media

लॉकडाउन से पहले आमिर खान लाल सिंह चड्ढा  की शूटिंग में व्यस्त थे। कई बार सोशल मीडिया के जरिए उनके लुक बाहर आए जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलते ही खुश हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'हम काफी दूर निकल आए हैं और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed