सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अस्पताल में पिता को याद करते हुए छलके अमिताभ बच्चन के आंसू, इस वजह से सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gets emotional after his father Harivansh Rai Bachchan poem madhushala recall in wroclaw poland
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार में बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों जब बच्चन परिवार के इन चारों सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में पता चला है, तब से इनके चाहने वाले और करीबी इनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है। वहीं अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए खुद अपनी सेहत के बारे में बता रहे हैं। 

Trending Videos
Coronavirus Amitabh Bachchan gets emotional after his father Harivansh Rai Bachchan poem madhushala recall in wroclaw poland
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में रहते हुए अमिताभ बच्चन अपने पिता और मशहूर लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन को याद करके भावुक हो गए हैं। दरअसल हाल ही में पोलैंड की सिटी व्रोकला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने लेखक हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला का पाठ किया। जिसको देखकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gets emotional after his father Harivansh Rai Bachchan poem madhushala recall in wroclaw poland
हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'इसे सुनकर मेरे आंसू निकल गए, पोलैंड की सिटी व्रोकला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। आज उन्होंने विश्वविद्यालय भवन की छत पर छात्रों द्वारा बाबूजी की कविता मधुशाला का पाठ किया। वह इससे यह संदेश देना चाहते हैं व्रोकला डॉ. हरिवंश राय बच्चन का शहर है।'
 

Coronavirus Amitabh Bachchan gets emotional after his father Harivansh Rai Bachchan poem madhushala recall in wroclaw poland
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने छात्रों द्वारा हरिवंश राय बच्चन की कविता का पाठ करने का वीडियो भी साझा किया है। सोशल मीडिया पर महानायक का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 11 जुलाई को खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। 

विज्ञापन
Coronavirus Amitabh Bachchan gets emotional after his father Harivansh Rai Bachchan poem madhushala recall in wroclaw poland
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोविड-19 का टेस्ट किया गया। जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद इन दोनों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया था, लेकिन ऐश्वर्या की तबीयत में कोई सुधार न होने पर उन्हें और आराध्या को भी अब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।

पढ़ें: किताबों के पन्नों से निकल पर्दे पर उतरेगा बूमराह, चर्चित कंपनी कैंपफायर ने डिजाइन किया जासूस का फर्स्ट लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed