फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइसोलेशन में एक दूसरे को देख कुछ ऐसा करने लगे अनुपम खेर और अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 21 Mar 2020 05:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus anil kapoor video call to anupam kher maintain social distance in isolation
Anil Kapoor And Anupam Kher - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए भारत सरकार अपनी तरफ से जरूरी कदम उठा रही है। सरकार की इस मुहिम का ज्यादातर लोग समर्थन कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों का भी इसमें साथ मिल रहा है। इस मुहिम के तहत कई बड़े एक्टर्स ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। अनुपम खेर हाल ही में अमेरिका से भारत लौटे हैं। और उन्होंने भी अपने घर जाने की बजाए खुद को आइसोलेशन में रखा है। खास बात ये है कि इन दिनों जहां अनुपम खेर रुके हुए हैं वहीं अनिल कपूर भी ठहरे हैं। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है।
coronavirus anil kapoor video call to anupam kher maintain social distance in isolation
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर बालकनी में खड़े हैं। वहीं अनिल कपूर नीचे खड़े होकर उनसे बात कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे हैं। वो एक दूसरे को अपना हाल बताते हैं। इस दौरान अनिल कपूर अनुपम खेर से पूछते हैं कि वह अमेरिका से वापस कब आए। तभी अनुपम खेर कहते हैं मैं आपसे मिलने आया हूं और आप बालकनी से बात कर रहे हैं। क्या हम बालकनी में बात करते रहेंगे?
coronavirus anil kapoor video call to anupam kher maintain social distance in isolation
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके जवाब में अनिल कपूर कहते हैं कि क्या करें यार तुझे सुनीता (अनिल कपूर की पत्नी) घर के अंदर नहीं आने देगी। इसके बाद अनिल कपूर फिल्म तेरे घर के सामने का मशहूर गाना एक घर बनाऊंगा तेरे घर के सामने गाने लगते हैं। फिर अनुपम खेर अनिल कपूर की तारीफ करते हुए कहते हैं क्या बात है। अनिल कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हम परंपराओं को जिंदा रखे हुए हैं लेकिन थोड़े डिस्टेंस से। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus anil kapoor video call to anupam kher maintain social distance in isolation
Anupam Kher - फोटो : Social Media
बता दें कि अनुपम खेर शुक्रवार को ही अमेरिका से लौटे हैं। भारत लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी मेडिकल जांच भी हुई और जांच में वो नेगेटिव पाए गए हैं। अनुपम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि, 'मैं बस अभी आया हूं और एयरपोर्ट पर टेस्ट भी करवाया जहां मुझे क्लीन चिट दिया गया। लेकिन मैं घर पर ही रहकर सेल्फ-आइसोलेशन में रहूंगा'।

कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में आए ऋषि कपूर, पीड़िता बताकर ऐसे जताई चिंता
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed