फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: फार्म हाउस पर बछड़े संग बेटे की दोस्ती करवा रहे प्रकाश राज, खूब देखा जा रहा वीडियो

Mon, 13 Apr 2020 02:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Apr 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Prakash Raj Having Fun Time At Farm House Watch Video Here
प्रकाश राज - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। हालांकि फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Coronavirus Bollywood Actor Prakash Raj Having Fun Time At Farm House Watch Video Here
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में बॉलीवुड के विलेन प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत के साथ नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर मस्ती कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत की बछड़े से दोस्ती कराते नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Coronavirus Bollywood Actor Prakash Raj Having Fun Time At Farm House Watch Video Here
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपना ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें, मेरे फॉर्म हाउस से आपके लिए एक क्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Prakash Raj Having Fun Time At Farm House Watch Video Here
प्रकाश राज

इससे पहले प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए बताया था, 'हर दिन 250 बेघरों को कोवलम में खाना खिला रहा हूं। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमारी भी है। चलिए इंसानियत का जश्न मनाएं। अपने आस-पास के एक परिवार की मदद करें।'

विज्ञापन
Coronavirus Bollywood Actor Prakash Raj Having Fun Time At Farm House Watch Video Here
प्रकाश राज

बता दें प्रकाश राज ने 'बिसिलु कुदुरे' नामक टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'कांचीवरम' में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड में प्रकाश राज को 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed