पूरे परिवार के साथ बॉलीवुड एक्टर कोरोना का शिकार, इंस्टाग्राम पर किया चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब और उनका परिवार बीते दो सप्ताह से लंदन में सेल्फ आइसोलेशन में रह रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनके जनरल फिजिशयन ने बताया कि वो और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। पहले उनके परिवार में आम फ्लू जैसे ही लक्षण थे लेकिन बाद में पता चला कि सब कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
पूरब ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'सबसे पहले मेरी बेटी इनाया को कोरोना हुआ। पहले उसे हल्की कफ और सर्दी थी। दो दिन बाद मेरी पत्नी को भी सीने में तकलीफ होने लगी। पत्नी के बाद मुझे काफी तेज सर्दी हो गई। लेकिन वो एक दिन में ठीक हो गई। इसके बाद मुझे कफ की शिकायत होने लगी। ये पूरे तीन दिन तक चला। सबका तापमान 100-101 रहा। लेकिन बेटी को तीन दिन तक 104 फीवर रहा। उसकी नाक बह रही थी और खांसी भी थी। पांचवे दिन उनका बुखार उतर गया।'
पूरब ने बताया कि अब उनके परिवार को संक्रमण नहीं है। पिछले गुरूवार उनका क्वारनटीन पीरियड खत्म हुआ है। अभिनेता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने किस तरह से सावधानी बरती। पूरब ने बताया कि उन्होंने कई घरेलू उपचार किए जिससे उन्हें काफी मदद मिली।
पूरब ने इस बारे में बताते हुए लिखा है, 'हम 4 से 5 बार गर्म पानी से गरारे करते थे। अदरक, हल्की और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल करने से काफी मदद मिली। हमने पानी की बोतल को अपने सीने पर भी रखा था जिससे तकलीफ कुछ कम हो सके। इसके अलावा हॉट बाथ ने से भी आराम मिला। कृपया घर पर रहे और शरीर को आराम दें।'
Coronavirus: मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, सीधे खाते में ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपये
A post shared by Purab H Kohli (@purab_kohli) on