फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, सीधे खाते में ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपये

Tue, 07 Apr 2020 10:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 Apr 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outnbreak Salman Khan transfer 5 crore rupees to   daily wage workers band account who affected by lockdown
salman khan - फोटो : Social Media

सरकार के साथ बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अब तक कई सितारे इस वायरस से प्रभावित मजदूरों और डेली वेज वर्करों की मदद करने के लिए सामने आ चुके हैं। अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25,000 दिहाड़ी मजदूरों को हर संभव मदद करने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मदद करने का सिलसिला शुरू कर दिया। 

Coronavirus outnbreak Salman Khan transfer 5 crore rupees to   daily wage workers band account who affected by lockdown
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी कामगारों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। आने वाले दिनों के हालातों को देखते हुए वह अगले महीने भी ऐसे की मजदूरों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय (Fwice) के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 19,000 है। इनमें से 3000 मजदूरों के बैंक खातों में यशराज फिल्म्स ने दो दिन पहले पांच-पांच हजार रुपये डाले हैं। 

Coronavirus outnbreak Salman Khan transfer 5 crore rupees to   daily wage workers band account who affected by lockdown
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाकि 16000 मजदूरों के बैंक खातों में सलमान खान ने तीन-तीन हजार रुपये डाले हैं। इस तरह दबंग खान ने मजदूरों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख डाले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए सरकार लॉकडाउन के दिनों को बढ़ा सकती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने आने वाले महीने में भी मजदूरों के खातों में रुपये डालेंगे। सलमान खान अगले महीने पूरे 19000 मजदूरों के खातों रुपये ट्रांसफर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outnbreak Salman Khan transfer 5 crore rupees to   daily wage workers band account who affected by lockdown
Salman Khan - फोटो : Social Media

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय का कहना है कि उनके पास जो 19000 मजदूरों का आंकड़ा मौजूद है वह बहुत कम है। इसलिए फेडरेशन ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद अन्य संस्थाओं से भी दिहाड़ी मजदूरों का पूरा आंकड़ा देने को कहा है ताकि मुसीबत की इस घड़ी में मजदूरों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। वहीं अगर आप मुंबई में रहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह जुड़कर काम करते हैं तो फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय को अपनी जानकारी जरूर दे देंगे ताकि आपको भी मदद मिल सके। 

विज्ञापन
Coronavirus outnbreak Salman Khan transfer 5 crore rupees to   daily wage workers band account who affected by lockdown
सलमान खान, लैरिसा बोन्सी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 21 दिनों की लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते सभी तरह के उद्योग-धंधो और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी पूरी तरह बंद है। फिल्म इंडस्ट्री में हजारों दिहाड़ी मजदूर हैं। लॉकडाउन की वजह से उन्हें आर्थिक मार झेलनी पड़ी रही है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे इन मजदूरों की हर जरूरत के लिए मदद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed