रॉक ऑन, वो लम्हें और एयर लिफ्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पूरब कोहली ने बीते दिनों खुलासा किया था कि वो और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अभिनेता ने बताया था कि वो लंदन में अपने परिवार के साथ घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं। लेकिन अब खुशी की बात ये है कि पूरब और उनके परिवार ने कोरोना से जंग जीत ली है।
अभिनेता पूरब कोहली ने परिवार के साथ जीती कोरोना से जंग, बताया जानलेवा वायरस को हराने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरब ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब वो और उनका परिवार बिलकुल ठीक है। पूरब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है, 'आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। निश्चिंत रहें हम अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कृपया याद रखें कि घर के अंदर रहना महत्वपूर्ण है। हां ये मुश्किल है! लेकिन सबसे पहले हमें इस महामारी पर ब्रेक लगाने की जरूरत है, और फिर हमें ऊर्जा का संरक्षण करना है और अपने शरीर को आराम देना है और ताकत का निर्माण करना है। भगवान न करें यदि आप इस वायरस की चपेट में आते हैं, तो आपका शरीर जो इस वायरस के खिलाफ असली हथियार है, उसे लड़ने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होगी।'
पूरब ने हेल्थ वर्कर्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'देश और दुनिया के फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स को बहुत शुक्रिया, जो अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर मरीजों की मदद कर रहे हैं। भगवान आपका भला करे। अपना ख्याल रखें। मेरी, लूसी, इनाया और ओसेन की तरफ से ढेर सारा प्यार।'
A post shared by Purab H Kohli (@purab_kohli) on
पूरब ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनके जनरल फिजिशयन के मुताबिक वो और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। पहले उनके परिवार में आम फ्लू जैसे ही लक्षण थे लेकिन बाद में पता चला कि सब कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
पूरब ने लिखा था, 'हम 4 से 5 बार गर्म पानी से गरारे करते थे। अदरक, हल्की और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल करने से काफी मदद मिली। हमने पानी की बोतल को अपने सीने पर भी रखा था जिससे तकलीफ कुछ कम हो सके। इसके अलावा हॉट बाथ ने से भी आराम मिला। कृपया घर पर रहे और शरीर को आराम दें।'
मसकली के रीमिक्स गाने पर अब आया सिंगर मोहित चौहान का बयान, इस तरह निकाली भड़ास