बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) को 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। कोरोना वायरस का प्रकोप हर किसी पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां इससे लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं उससे कई ज्यादा बड़ी संख्या में लोग इसकी आर्थिक मार भी झेल रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण कई दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
कोरोना के खिलाफ फिर मैदान में उतरे अक्षय कुमार, ऐसे की 45 लाख रुपये से आर्थिक सहायता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन को अक्षय कुमार ने यह आर्थिक मदद जूनियर कलाकारों की सहायता के लिए दी है। साथ ही उन्होंने पीपीई किट्स और मास्क भी बांटे हैं। इस बात की जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन के सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी और अभिनेता अमित बहल ने दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल हमारी कमेटी के सदस्य अयूब खान ने की। उन्होंने अभिनेता जावेद जाफरी के सामने लोगों की नौकरी जाने और गुजारा न हो पाने की परेशानी को रखा।
अमित बहल ने आगे बताया कि इसके बाद जावेद भाई ने साजिद नाडियाडवाला को यह बात बोली। उन्होंने बाद में अक्षय कुमार से बात की। अक्षय कुमार ने परेशानी सुनकर हमसे लोगों की लिस्ट मांगी और मदद करने का फैसला किया। उन्होंने हर एक के बैंक खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। हमने उन्हें कुल 1500 लोगों की लिस्ट दी थी। यह कुल मिलाकर 45 लाख रुपये हुए।
अमित बहल ने यह भी बताया कि साजिद और अक्षय ने वादा किया है कि अगर आगे भी कोई परेशानी आती है और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ती हैं तो वह और मदद करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार कई मौकों पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों को आर्थिक मदद दे चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का खुलासा अपने ट्वीट में किया था। उन्होंने लिखा था, 'ये ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।' अक्षय कुमार के इस कदम की उनके फैंस और अन्य लोग भी जमकर तारीफ की थी।
पढ़ें: इस कंपनी का विज्ञापन करना हेमा मालिनी को पड़ा भारी, आलोचना के बाद अभिनेत्री ने कहा- 'मैं समाज के सभी वर्गों...'

कमेंट
कमेंट X