फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार का महाराष्ट्र पुलिस को 'दिल से सैल्यूट', प्रोफाइल फोटो बदलकर दिया सम्मान

Mon, 11 May 2020 09:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 May 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Akshay Kumar gave respect to Maharashtra Police with change his twitter account profile photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

देश में फैले कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर लोग घरों में हैं। इस बीच सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना डॉक्टर- नर्स, पत्रकार और पुलिसकर्मी कर रहे हैं। इसके साथ ही हर राज्य की पुलिस को अपने यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इनमें से एक महाराष्ट्र पुलिस भी है। महाराष्ट्र पुलिस लोगों को लॉकडाउन का पालन करवाने और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है। 

Coronavirus outbreak Akshay Kumar gave respect to Maharashtra Police with change his twitter account profile photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं महाराष्ट्र पुलिस की मेहनत और कोशिशों को देखते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने उन्हें बेहद खास अंदाज में सलाम किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल तस्वीर बदलकर फ्रंटलाइन वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स और महाराष्ट्र पुलिस को सलाम किया है। साथ ही कोरोना वायरस की मुश्किल घड़ी में काम कर रहे इन सभी लोगों की तारीफ कर बेहद खास ट्वीट भी किया है। 

Coronavirus outbreak Akshay Kumar gave respect to Maharashtra Police with change his twitter account profile photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने कोरोना वॉरियर्स और महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'हर दिन मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहादुरी के किस्से सुन रहा हूं, जो थकान और डर को पीछे छोड़ते हुए हम लोगों को प्राथमिकताएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक हीरो महाराष्ट्र पुलिस भी है। इन्हें सम्मान देने के लिए मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल रहा हूं। आप भी जुड़िए कीजिए और इन्हें दिल से सलाम करिए। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने #DilSeSalute का भी इस्तेमाल किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Akshay Kumar gave respect to Maharashtra Police with change his twitter account profile photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड के अब तक कई ऐसे सितारे हैं जो कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र पुलिस के कामों की तारीफ कर चुके हैं। साथ ही इन सितारों ने अपने-अपने अंदाज में महाराष्ट्र पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Akshay Kumar gave respect to Maharashtra Police with change his twitter account profile photo
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि बीते दिनों बॉलीवुड के कई सितारों ने  #DilSeThankYou के जरिए महाराष्ट्र पुलिस के काम की तारीफ की और शुक्रिया अदा किया था। वहीं आपको बता दें कि ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल तस्वीर बदलकर महाराष्ट्र पुलिस को सम्मान देने वाले सितारों की लिस्ट में  अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता अजय देवगन, निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सहित और भी कई शामिल हैं। 


पढ़ें: EXCLUSIVE: भूमि पेडनेकर ने बताई अपनी लॉकडाउन पसंद, ये है ऑल टाइम मोस्ट फेवरिट ओटीटी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed