बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उन्होंने और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उनके पूरे परिवार का कोविड-19 टेस्ट हुआ। जिसमें ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। अमिताभ बच्चन भले की अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना से जंग लड़ रहे हों, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमित से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितनी बार और क्या क्या पोस्ट कर चुके हैं।
कोरोना संक्रमित होने के बाद इतने सोशल मीडिया पोस्ट कर चुके हैं अमिताभ बच्चन, कभी दी बधाई तो कभी हो गए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने 11 जुलाई करीब 11 बजे ट्विटर के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। महानायक ने अपने ट्वीट में कहा था कि उनके संपर्क में जितने भी लोग पिछले 10 दिन में आए हैं, सब अपना टेस्ट जरूर करा लें। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन ने फैंस और शुभचंतिकों का 12 जुलाई को शुक्रिया अदा किया था। बिग बिग ने फैंस के लिए एक के बाद एक दो ट्वीट किए थे। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया था।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'वह सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मेरे लिए, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।' वहीं अपने दूसरे ट्वीट में बिग बी ने लिखा था, 'मेरे लिए उन सभी को जबाव देना संभव नहीं जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के प्रति चिंता व्यक्त करने वाली सभी प्रार्थनाएं कीं। मैं हाथ जोड़कर इस प्यार और स्नेह का धन्यवाद करता हूं।'
T 3591 - ... to them that have expressed their concern, their prayers and their wishes for Abhishek Aishwarya Aaradhya and me .. my unending gratitude and love ..❤️
वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे , व्यक्त की हैं , मेरा हृदय पूर्वक आभार 🌹
T 3592 - It shall not be possible for me to acknowledge and respond to all the prayers and wishes expressed by them that have shown concern towards Abhishek, Aishwarya, Aaradhya and me ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 12, 2020
I put my hands together and say ..🙏
Thank you for your eternal love and affection ..
अस्पताल में कोरोना से जारी जंग के बीच भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रहे थे। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए 13 जुलाई को दो फैंस को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा था, 'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला, सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश रहें। मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।'
T 3593 -
प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है ;
बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने,
प्रज्वलित कर दिया है
व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउँगा ,
बस शीश झुकाके नत मस्तक हूँ मैं 🙏
13 जुलाई को ही अमिताभ बच्चन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने छह तरह के लोगों से दूरी बनाने की बात कही थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।' और फिर इसका मतलब बताया है कि, 'सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
T 3595 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 15, 2020
*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।*
*परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।*
सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।