{"_id":"5e78fdd88ebc3e760d18ec3a","slug":"coronavirus-outbreak-anubhav-sinha-reaction-after-pm-narendra-modi-angry-on-people-who-break-the-rules-of-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को पीएम मोदी ने लगाई फटकार, इस फिल्म निर्देशक ने कहा, 'आपकी डांट की...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को पीएम मोदी ने लगाई फटकार, इस फिल्म निर्देशक ने कहा, 'आपकी डांट की...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
narendra modi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए जनता कर्फ्यू का ईमानदारी से पालन करने की अपील की थी। जनता कर्फ्यू के तहत लोगों को खाने-पीने, दवाईयां और आपातकाल में निकलने की अनुमति है बाकि अन्य चीजों की नहीं। वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध हैं, लेकिन सोमवार को देश के कई हिस्सा में जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन को बहुत हल्के में लिया गया। जिसके चलते पीएम मोदी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को फटकार लगाई। जिसका फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने धन्यवाद किया।
2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों की सोशल मीडिया पर फटकार लगाई। उन्होंने सख्त भाषा में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृप्या करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।'
3 of 5
anubhav sinha
- फोटो : file photo
पीएम मोदी के इस ट्वीट पर फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'धन्यवाद सर, एक बार आपकी डांट की भी आवश्यकता है इन लोगों को।' सोशल मीडिया पर अनुभव सिन्हा का ये ट्वीट काफी वायरल सो रहा है। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anubhav sinha
- फोटो : file photo
बात करें देश में हुए लॉकडाउन की तो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 471 हो गई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए सोमवार को पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसमें 30 राज्य के साथ-साथ और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
CoronaVirus
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि, तीन राज्य उत्तर प्रदेश, ओड़िशा और मध्यप्रदेश पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं हैं। वहीं, लक्षद्वीप में कुछ गतिविधियों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा- नियम तोड़ने पर की जाए सख्त कार्रवाई करें। अहमदाबाद में 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं पंजाब में लॉकडाउन हुआ नाकाम तो कर्फ्यू लगाना पड़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।