कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आइसोलेशन में हैं। बीते दिनों वह लंदन से भारत वापस आई थीं। इसके बाद से सोनम कपूर आइसोलेशन में हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। आइसोलेशन में बैठी सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता अभिनेता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को याद किया है।
आइसोलेशन में रहते हुए सोनम कपूर को याद आए पापा और बहन, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उनकी ये तस्वीर बचपन की है। इस तस्वीर में सोनम कपूर के साथ उनकी बहन रिया और पिता अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनम कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। इस तस्वीर में उन्होंने रिया कपूर और अनिल कपूर को टैग करते हुए 'आई मीय यू लिखा'।
Miss you @anilskapoor and @rheakapoor
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
वहीं सोनम कपूर की इस तस्वीर पर उनके पिता अनिल कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हें और आनंद को मिस कर रहा हूं'। सोशल मीडिया यूजर्स और सोनम कपूर के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर से पहले सोनम कपूर का आइसोलेशन के दौरान एक वीडियो भी सामने आया था। उनका ये वीडियो उनकी सासू मां के साथ का था।
Glamour Alert नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम कपूर की आइसोलेशन में रहते हुए एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में वह सफेद कपड़ों में नजर आईं। वीडियो में सोनम कपूर अपने आइसोलेशन के शीशे के दूसरी ओर से अपनी सास मां प्रिया आहूजा को हाथ हिलाते हुए हाई करती हैं। वहीं उनकी सास भी शीशे के दूसरी तरफ उनसे इशारे में बात करने की कोशिश करती हैं।
पढ़ें: कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...'

कमेंट
कमेंट X