फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में हर चार घंटे में कनिका के कमरे की हो रही है सफाई, डॉक्टर्स की टीम इस तरह रख रही है ख्याल

Mon, 23 Mar 2020 09:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Mar 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak hospital director condemned covid 19 affected Kanika Kapoor claims dust and mosquitoes in her room
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहीं मशहूर गायिका कनिका कपूर सोमवार को दोबारा कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। पहली बार कनिका ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। जिस समय वह इस वायरस से संक्रमित पाई गईं उस समय वह लखनऊ में मौजूद थीं। संकमण के बाद से ही कनिका कपूर पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और व्यवस्था पर आरोप भी जड़े। 

Coronavirus outbreak hospital director condemned covid 19 affected Kanika Kapoor claims dust and mosquitoes in her room
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala

दरअसल हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि कनिका कपूर ने अस्पताल के स्टाफ के खराब बर्ताव और गंदे कमरे होने का आरोप लगाया था। अब उनके इन आरोपों पर संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के निर्देशक डॉ. आरके धीमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार डॉ. आरके धीमान ने कहा है कि उनका अस्पताल कनिका कपूर को सबसे अच्छी सुविधा प्रदान कर रहा है। साथ ही उन्होंने कनिका कपूर के उन दावों का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने अस्पताल के खराब बर्ताव और गंदे कमरे होने का आरोप लगाया था। 

Coronavirus outbreak hospital director condemned covid 19 affected Kanika Kapoor claims dust and mosquitoes in her room
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

पीजीआई अस्पताल के निर्देशक ने कहा, 'कनिका कपूर की देखभाल के लिए अस्पताल के कर्मचारियों की चार घंटे में शिफ्ट बदलती हैं, संक्रमण-रोधी उपकरण पहनने के कारण वह खा या पी नहीं सकती हैं। हर चार घंटे बार स्टाफ की ड्यूटी बदलती रहती है और उससे अगली टीम उनका ख्याल रखती है। उनके कमरे को हर चार घंटे बाद साफ किया जा रहा है। कनिका कपूर के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।' डॉक्टर ने अपना बयान भी जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak hospital director condemned covid 19 affected Kanika Kapoor claims dust and mosquitoes in her room
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि, 'कनिका कपूर को किसी स्टार की बजाय एक मरीज की तरह बर्ताव करना चाहिए। उन्हें अस्पताल के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि अस्पलात उनकी मदद कर सके।' आपको बता दें कि कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने का पता बीते शुक्रवार को चला। इसके बाद उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। तीन दिन इलाज के बाद सोमवार को उनका फिर से कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ। जिसमें वह दोबोरा कोविड 19 से संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak hospital director condemned covid 19 affected Kanika Kapoor claims dust and mosquitoes in her room
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कोरोना संक्रमित होने से पहले कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। वहां से लौटने के बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुई। इस दौरान वह 200 से ज्यादा लोगों से भी मिलीं। कनिका कपूर हाल ही में लखनऊ के एक होटल में आयोजित हुई एक पार्टी में भी पहुंची थीं। इस पार्टी में देश की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed