कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या हर दी बढ़ जा रही हैं। हालांकि देश के तमाम डॉक्टर्स इस वायरस से संक्रमित मरीजों का दिन-रात इलाज कर रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा भी अब 681 हो चुका है। सरकार के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे इस वायरस से पीड़िता और प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Coronavirus: मदद के लिए शाहरुख ने बीएमसी को दिया अपना आलीशान ऑफिस, सामने आया अंदर का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बॉलीवुड के कई सितारे आर्थिक तौर पर और जरूरत का सामान उपलब्ध करवाकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर चुके है। बीते दिनों बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने भी कोरोना पीड़ितों और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की अलग-अलग तरह से मदद करने का एलान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए अपना आलीशान ऑफिस बीएमसी को दे दिया है।
बीएमसी शाहरुख खान के इस ऑफिस का इस्तेमाल क्वारंटीन केंद्र के रूप में कर रहा है। क्वारंटीन केंद्र बने शाहरुख खान के इस ऑफिस का अंदर का वीडिया सामने आया है। इस वीडियो को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए गौरी खान ने ये भी बताया है कि इस ऑफिस इसका इंटीरियर भी उन्होंने ही किया है।
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
गौरी खान की ओर से साझा किए गए वीडियो को उनके मीर फाउंडेशन की तरफ से बनाया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान के ऑफिस के अंदर मरीजों के लिए तमाम बेड नजर आ रहे हैं जिनका इस्तेमाल कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की क्वारंटीन करने कि लिए किया जाएगे। इस वीडियो को साझा करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा, 'गौरी खान डिजाइन्स ने ऑफिस को रिफर्बिश्ड कर दिया है। अब ये क्वारंटीन जोन, और जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के इस्तेमाल के लिए है। हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा इस महामारी से लड़ने के लिए।'
गौरतलब है कि शाहरुख खान के ऑफिस को बनाए क्वारंटीन केंद्र में फिलहाल 22 बेड लगाए गए हैं। वहीं क्वारंटीन केंद्र के लिए अपना ऑफिस देने पर बीएमसी ने भी उनका धन्यवाद किया था। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने कोरोना वायरस की आर्थिक रूप से मार झेल रहे लोगों की भी मदद के अलावा उन्होंने पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, डॉक्टर्स को पर्सनल प्रोटेक्टिव किट देने, एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवार को खाने और जरूरत का सामान देने और मजूदरों को खाना मुहैया करवाने की घोषणा की है।
पढ़ें: EXTRACTION EXCLUSIVE: रणदीप हुड्डा की आंखों में अब भी पल रहा इस डाकू का किरदार करने का सपना