{"_id":"5e85f9668ebc3e78b27cc9d4","slug":"coronavirus-outbreak-gulabo-sitabo-gunjan-saxena-the-kargil-girl-ludo-these-film-will-not-release-after-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खुलने के बाद भी अप्रैल में रिलीज नहीं होगी कोई फिल्म, इन फिल्मों का भविष्य अधर में लटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन खुलने के बाद भी अप्रैल में रिलीज नहीं होगी कोई फिल्म, इन फिल्मों का भविष्य अधर में लटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इस वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग्स बंद हैं। कई फिल्मों की शूटिंग लॉकडाउन से पहले पूरी हो गई थी, साथ ही रिलीज की तारीख की घोषणा भी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से सभी फिल्मों की रिलीज होने की तारीख को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था।
अब वे फिल्में बनकर तो तैयार हैं, लेकिन उन्हें भी सिनेमाघरों के खुलने के बाद रिलीज की नई तारीख का इंतजार है। अब ऐसे में जब 21 दिन बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, तो भी फिल्मों के रिलीज होने के कोई आसार नहीं हैं। क्योंकि अभी इन फिल्मों के ट्रेलर तक रिलीज नहीं हुए हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार लागू किए 21 दिन के लॉकडाउन के बाद पहला शुक्रवार 17 अप्रैल को होगा।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : twitter
साल 2020 के फिल्मी कैलेंडर के हिसाब से इस तारीख को शूजीत सरकार के निर्देशन में बन रही दीर्घानुभवी अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होने वाली थी। इसके बाद अगले शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' को रिलीज करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लूडो
- फोटो : amar ujala, mumbai
ठीक इसी दिन अनुराग बासु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'लूडो' भी रिलीज के लिए तैयार थी। अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख आदि कलाकार इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की तारीख को आगे बढ़ा दिया। और अभी तक इनको लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मॉल
- फोटो : सुदर्शन झा
इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि निर्माताओं को अभी भरोसा नहीं है कि 21 दिन बाद भी लॉकडाउन खत्म होगा कि नहीं। सूत्र बताते हैं, 'अगर लॉकडाउन खत्म हो भी जाता है तो लोग बाहर इतनी जल्दी तो निकलेंगे नहीं। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद निर्माता स्थिति का जायजा लेकर फिल्मों की नई तारीख की घोषणा करेंगे। फिर उसका प्रमोशन भी होगा। इस हिसाब से अप्रैल के महीने में किसी भी फिल्म का रिलीज होना बहुत मुश्किल है।' अब दिक्कत ये होगी कि जैसे ही सिनेमाघर खुलेंगे तो उस तारीख से आगे की तय तारीखों की फिल्में रिलीज होनी शुरु हो जाएंगी। मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर पूरे अप्रैल की फिल्मों का क्या होगा, इसके लिए फिल्म निर्माताओं की मैराथन बैठकों से कोई हल निकल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।