देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं और 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल वक्त में पुलिसकर्मी बिना अपनी जान की परवाह किए दिन रात लोगों की सहायता कर रहे हैं। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस की मदद की है।
कोरोना से जंग में मदद को फिर आगे आए ऋतिक रोशन और सोशल मीडिया पर भावुक हुए अमिताभ, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते सारे सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन्हीं सेलेब्स में अब अजय देवगन भी शुमार हो गए हैं। अजय देवगन आजकल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अजय ने एक तस्वीर साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अजय देवगन ने की काजोल के साथ 22 साल पुरानी फोटो शेयर, लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे...'
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस सना खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो रमजान के इस पवित्र महीने में ज्यादातर वक्त इबादत करने में बिता रही हैं। हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की। इस पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो अभिनेत्री ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी।
रमजान में सना खान को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था शख्स, अभिनेत्री के जवाब से बोलती हुई बंद
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। उनके साथ काम कर चुके सभी सेलिब्रिटीज अब तक उनके आकस्मिक हुए निधन से उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर से जुड़ी कुछ बातें एक लेख के माध्यम से साझा की हैं।
प्रियंका चोपड़ा को फिर याद आए ऋषि कपूर, भावुक लेख में लिखा- 'उनकी मासूमियत महसूस की जा सकती थी'
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वह लोगों से अपने विचार साझा करते हैं तो कभी पुरानी यादें। उनकी पोस्ट्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अमिताभ इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के दो महान कलाकारों को याद करते हुए भावुक हो गए।
इरफान खान और श्रीदेवी को यादकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हमें छोड़ कर चले गए...