फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी मजदूरों के लिए व्रत रखेंगे इरफान खान, लिखा- 'मुझे लगता है हमें अपने मूल से बदलने की जरूरत है'

Thu, 09 Apr 2020 04:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Irrfan Khan will be on fast on friday for   migrant laborers due to lockdown
Irrfan Khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड सितारे न केवल मदद के लिए आगे आ रहे हैं बल्कि इस वायरस से प्रभावित लोगों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने कोरोना वायरस की वह से आर्थिक मार झेल रहे हैं प्रवासी मजदूरों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने बड़ा एलान किया है जो किसी को भी हैरान कर सकता है।

Coronavirus outbreak Irrfan Khan will be on fast on friday for   migrant laborers due to lockdown
Irrfan Khan - फोटो : instagram

इरफान खान ने एलान किया है कि वह इस शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम के छह बजे तक व्रत पर रहेंगे। उन्होंने ये फैसला लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को हुई परेशानी को देखते हुए लिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं इसका समर्थन करता हूं क्योंकि मुझे लगता है हमें अपने मूल से बदलने की जरूरत है।'

Coronavirus outbreak Irrfan Khan will be on fast on friday for   migrant laborers due to lockdown
Irrfan Khan - फोटो : social media

गौरतलब है कि भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। जिसके चलते सभी काम-धंधे बंद हो गए हैं। ऐसे में दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा रहा है। जिसके चलते वह अपने गावों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक मार भी झेलनी पड़ रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Irrfan Khan will be on fast on friday for   migrant laborers due to lockdown
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo

इन मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी आगे आए हैं। इन सितारों ने न केवल सरकार के खाते में आर्थिक मदद देकर सहयोग किया है बल्कि दिहाड़ी मजदूरों को राशन और खाना देकर भी सहायता कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, रोहिट शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, कपिल शर्मा सहित कई सितारे ने आर्थिक मदद का एलान किया। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Irrfan Khan will be on fast on friday for   migrant laborers due to lockdown
Irrfan Khan - फोटो : file photo

बात करें देश में फैसले कोरोना वायरस की तो इसका प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से पूरे देश में 5500 से ज्यादा लोगों संक्रमित है। वहीं मरने वालों की संख्या 165 के पार को गए है। हालांकि 473 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, जबकि कुछ राज्यों ने गंभीरता को देखते हुए अपने यहां लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का फैसला किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed