फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पीड़ितों के लिए जैकलीन ने शुरू की नई पहल, लाइव चैट पर पूछा कोविड-19 से जंग की दास्तां

Fri, 10 Apr 2020 09:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak jacqueline fernandez conducted an Instagram   live chat with Surat first Covid-19 Rita Bachkaniwala
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

कोरोना वायरस का संकट पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पूरा देश इस खतरनाक वायरस के कहर को झेल रहा है वहीं सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर भ्रम पैदा करने वाली फर्जी जानकारियां भी जमकर वायरल हो रही है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना वायरस को लेकर चल रही अफवाहों को रोकने और इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खास पहल शुरू की, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 

Coronavirus outbreak jacqueline fernandez conducted an Instagram   live chat with Surat first Covid-19 Rita Bachkaniwala
Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दरअसल जैकलीन फर्नांडिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव चैट के जरिए सुरत की पहली कोरोना पीड़ित रीता से बात की। इस दौरान रीता ने कोरोना वायरस के दौरान संक्रमित होने के अपने अनुभव को जैकलीन के साथ साझा किया। रीता ने बताया कि वह लंदन से मुंबई आई थीं। एयरपोर्ट पर हुए थर्मल टेस्ट में कुछ नहीं आया। दो दिन बाद जब उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हुए तो सरकार की ओर से जारी हैल्पलाइन नंबर पर उन्होंने कॉल किया और अस्पताल में भर्ती हो गईं।  

Coronavirus outbreak jacqueline fernandez conducted an Instagram   live chat with Surat first Covid-19 Rita Bachkaniwala
jacqueline fernandez - फोटो : file photo

रीता ने कहा, जब मुझ में कोरोना के लक्षण दिखे तो डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मैं एयरपोर्ट या फिर फ्लाइट में संक्रमित हुई हूं क्योंकि वहां की सभी जगह संक्रमित थीं। जब मैं भारत वापस आई तो थर्मल टेस्ट में ना मेरा तापमान आया और ना ही कोई लक्षण। दो दिन बाद मेरे शरीर का तापमान बिगड़ा और मुझे 101 डिग्री का बुखार हो गया। जिसके बाद मैंने कोरोना पीड़ितों के लिए जारी हैल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak jacqueline fernandez conducted an Instagram   live chat with Surat first Covid-19 Rita Bachkaniwala
Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने रीता से पूछा कि कोरोना के लक्षण पता चलने पर क्या करना चाहिए। इस पर रीता ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण पता चलने पर सबसे पहले खुद को आइसोलेट करना चाहिए। किसी से भी मिलना नहीं चाहिए। इसके बाद हैल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अस्पताल जाना चाहिए। इसके बाद अस्पताल तय करेगा की वह लक्षण कैसे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak jacqueline fernandez conducted an Instagram   live chat with Surat first Covid-19 Rita Bachkaniwala
jacqueline fernandez - फोटो : file photo

वीडियो चैट में जैकलीन फर्नांडिस ने रीता से कहा कि वह लोगों को कई संदेश देना चाहेंगी ? इस पर रीता ने कहा कि लोग खुद को घर में फंसा हुआ ना समझे, आप अंदर ही सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि रीता बच्चनवाला ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस और रीता बच्चनवाला की लाइव चैट की वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed