{"_id":"5e90884d8ebc3e77463085cf","slug":"rajinikanth-will-seen-in-raghava-lawrence-film-chandramukhi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत ने अपनी इस मेगाहिट फिल्म के सीक्वल को दी हरी झंडी, अक्षय की फिल्म से ये है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत ने अपनी इस मेगाहिट फिल्म के सीक्वल को दी हरी झंडी, अक्षय की फिल्म से ये है कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rajinikanth, Raghava Lawrence
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को निर्देशित करने वाले राघव लॉरेंस ने अपनी एक और फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की घोषणा कर दी है। ये फिल्म 2005 में आई दक्षिण भारतीय फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है, और इसमें तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई है।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : अमर उजाला
सीक्वल फिल्म में भी रजनीकांत हैं, और उनके साथ राघव भी नजर आएंगे। इसकी जानकारी राघव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को ये खुशखबरी देते हुए लिखा, 'मैं एक बहुत अच्छी खबर आप सब लोगों के साथ साझा कर रहा हूं। मैंने अपनी अगली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' थलाईवा रजनीकांत के साथ साइन कर ली है।
3 of 5
Raghava Lawrence
- फोटो : social media
राघव ने पोस्ट में आगे लिखा, मुझे बहुत खुशी है कि रजनीकांत थलाईवर की अनुमति और आशीर्वाद से मैं इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहा हूं। इस फिल्म को पी वासु सर निर्देशित करेंगे, जबकि सन पिक्चर्स के बैनर तले मेरे लकी निर्माता कलानिधि मारन सर इसका निर्माण करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Raghava Lawrence
- फोटो : social media
इस फिल्म के लिए राघव को एडवांस में तीन करोड़ रुपए भी मिल चुके हैं। इस समय देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है, इसलिए राघव ने यह रुपये कोरोना वायरस रिलीफ फंड में दान कर दिया हैं। उन्होंने 50 लाख रुपये प्रधानमंत्री केयर्स फंड दिए हैं, और 50 लाख रुपये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। इसी तरह उन्होंने बाकी के पैसे भी डांसर्स की यूनियन में, दिव्यांगों के लिए और दैनिक वेतनभोगियों को दान दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Raghava Lawrence, Kiara Advani
- फोटो : social media
बता दें कि 2005 में आई 'चंद्रमुखी' फिल्म में रजनीकांत, ज्योतिका, नयनतारा, नसर, वादिवेलु आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई है। राघव इस समय 'कंचना' फिल्म के रीमेक 'लक्ष्मी बम' में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे थे। कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।