फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर मां के गुस्से का शिकार हुए जॉनी लीवर, अभिनेता का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Johnny Lever shared a comedy during lockdown
हास्यकार जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश को लॉकडाउन की वजह से बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमति नहीं है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिल्मी सितारों ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। ये फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिेए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। साथ ही अपनी पोस्ट और वीडियो के जरिए वह फैंस को कोराना वायरस से सावधान रहने और घर में रुकने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता जॉनी लीवर ने अपने फैंस के लिए बेहद खास वीडियो साझा किया है। 

Coronavirus outbreak Johnny Lever shared a comedy during lockdown
Johnny Lever - फोटो : file photo

अपने वीडियो में जॉ़नी लीवर फैंस को कोरोना वायरस से बचने और घर में रहने की बेहद अनोखे अंदाज में सलाह देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। जॉनी लीवर वीडियो में कहते हैं कि, 'घर में इंसान कितना बैठ लेगा, कितना समाचार देख लेगा. यही सोच के मैंने घर से निकलने की सोची, लेकिन मेरी मां ने मुझे डांट लगा दी। जॉनी लीवर ने कहा कि मैं घर में जब बोर होने लगा तो मेरी मां चीखकर बोलने लगी किधर जा रहा है ?'

Coronavirus outbreak Johnny Lever shared a comedy during lockdown
johnny lever - फोटो : instagram

वीडियो में उन्होंने आगे कहा, 'मां की बात का जवाब देते हुए मैंने कहा नीचे जा रहा हूं टहलने के लिए। मेरी मां ने कहा नीचे नहीं जाना बैठो इधर, टीवी पर अमिताभ बच्चन ने भी बोला ना कि कही नहीं जाने हैं। चूप बैठो 15-20 दिन में क्या होता है बैठो उधर जाने का नहीं।' कॉमेडी अंदाज से भरा जोनी लीवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को voompla नाम के इंस्टग्राम अकाउंट ने साझा किया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🤣🤣 He’s jusy the besssst ya!!! Johnny Lever asks peeps to stay at home... apne ishtyle mein ❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #johnnylever #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Johnny Lever shared a comedy during lockdown
Johnny Lever Daughter Jamie - फोटो : file photo

इससे पहले जॉनी लीवर अपनी बेटी के साथ एक वीडियो की वजह से काफी सुर्खियों में थे। जॉनी ने अपनी बेटी जैमी के टिकटॉक पर वीडियो बनाया। वीडियो में जॉनी और उनकी बेटी उनकी ही फिल्म के डायलॉग पर लिपसिंग कर रहे थे। जॉनी जहां परेश रावल की एक्टिंग करते दिखाई दिए तो वहीं उनकी बेटी अपने पिता के डॉयलॉग बोलती हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Johnny Lever shared a comedy during lockdown
johnny lever - फोटो : Social Media

जॉनी लीवर अपने इस वीडियो में हर बार नाम भूल जाते हैं और अपनी बेटी को एक नया नाम दे देते हैं। इस पर उनकी बेटी को गुस्सा आ जाता है। इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए जॉनी ने लिखा, 'मेरी बेटी जैमी लीवर ने यह मेरे लिए किया और अब मैंने यह आपके लिए किया बापू परेश रावल।' सोशल मीडिया पर बेटी के साथ जॉनी लीवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। 

पढ़ें: लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने की बात बोलकर ट्रोल हुए ऋषि, यूजर बोला- 'कपूर साहब एक बार बैठना है आपके साथ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed