फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल के लिए सिरदर्द बनीं कनिका कपूर, कोरोना के इलाज के दौरान की ऐसी हरकत

Sun, 22 Mar 2020 04:17 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Sun, 22 Mar 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor is not cooperating with doctor hospital release press note
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

लखनऊ में जिन कनिका कपूर की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है और जिनकी वजह से न सिर्फ पूरे शहर बल्कि पूरे राज्य में हड़कंप मच गया, वही कनिका कपूर अब उस अस्पताल के लिए भी परेशानी का सबब बन गई हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर कनिका कपूर को शुक्रवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन एक दिन बाद ही स्थिति ऐसी हो गई कि अस्पताल को एक प्रेस रिलीज जारी करके उनसे सहयोग की अपील की गई है।

Coronavirus outbreak Kanika Kapoor is not cooperating with doctor hospital release press note
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बीबीसी को बताया, "हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है। साफ-सफाई का हर समय ध्यान रखा जा रहा है। कमरे में टीवी भी लगा है।"

Coronavirus outbreak Kanika Kapoor is not cooperating with doctor hospital release press note
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

प्रोफेसर धीमान कहते हैं, "पहले उन्होंने कहा कि मैं घर का खाना खाऊंगी लेकिन यह इस इलाज में संभव नहीं था। उनकी मांग पर यहां उन्हें ग्लूटन फ्री फूड दिया जा रहा है जो किचन में अलग से तैयार किया जाता है। उनकी आगे भी इसी तरह देखभाल की जाएगी लेकिन उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि अस्पताल में वो एक मरीज हैं, स्टार नहीं।" दरअसल, कनिका कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में आरोप लगाए थे कि पीजीआई में उनसे एक अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना था कि जिस कमरे में उन्हें रखा गया है उसमें गंदगी है और मच्छर आते हैं। कनिका का आरोप था कि जब डॉक्टरों से उसे साफ कराने के लिए कहा जाता है तो उनका जवाब होता है कि यह अस्पताल है, फाइव स्टार होटल नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor is not cooperating with doctor hospital release press note
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में कनिका के परिजनों से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन बातचीत संभव नहीं हो पाई। वहीं कनिका के ये आरोप सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे। माना जा रहा है कि इसी वजह से पीजीआई को यह स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है। पीजीआई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कनिका को विशेष सुविधाएं देने के लिए कई 'बड़े' लोग भी अस्पताल और डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं गायिका कनिका कपूर शुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor is not cooperating with doctor hospital release press note
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala

लखनऊ में ऐसी ही एक पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे तमाम हाई प्रोफाइल मेहमान भी शामिल थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही लखनऊ में हड़कंप मच गया क्योंकि कनिका जिन लोगों के संपर्क में थीं, उनमें से कई लोग कई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शिरकत कर चुके थे। लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्रवार देर रात कनिका के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed