कोरोना वायरस का डर पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क के अपने घर में हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो निक के साथ नजर आ रही हैं।
11 दिन से घर में कैद प्रियंका और निक, रोमांटिक अंदाज में तस्वीर की शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में निक काउच पर बैठे हैं और प्रियंका उनकी गोद में लेटी हुई है। वहीं उनका डॉगी भी पास में लेटा हुआ है। प्रियंका और निक इस तस्वीर में क्यूट कपल नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'घर पर रहिए।'
❤️❤️ @nickjonas @ginothegerman #stayathome 📸- @cavanaughjames
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका भले ही घर में वक्त बिता रही हैं लेकिन वो फैंस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। पिछले 11 दिन से प्रियंका और निक एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही दोनों अपने फैंस को सुरक्षित रहने का मैसेज दे रहे हैं।
प्रियंका ने हाल ही में फैंस को आइसोलेशन का अनुभव शेयर करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप सभी वहां सुरक्षित होंगे। मैं वहां आना चाहती हूं और आप सभी को हैलो बोलना चाहती हूं। सच में यह बहुत परेशान करने वाला समय है। हमारी जिंदगी पूरी तरह से उलट गई है। ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी फिल्म का हिस्सा है, लेकिन ये है नहीं।'
प्रियंका ने आगे कहा, 'आमतौर पर हमारा शेड्यूल काफी मनोरंजक होता था। आसपास के लोगों से हम घिरे होते थे। अचानक हुए इस बदलाव ने हमें परेशान कर दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि आपको भी ऐसा ही लग रहा होगा।'
असल जिंदगी में पूरे फैमिली मैन हैं 'सिंघम' अजय देवगन, हर दिन बच्चों को देते हैं यह खास सीख