फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टर्स ने कनिका कपूर के साथ किया था ऐसा बर्ताव, इस बात को सुनकर भड़क गई थीं गायिका

Thu, 02 Apr 2020 06:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor reveals why she angry on pgi hospital after affected by covid 19
kanika kapoor - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कनिका कपूर पर कोरोना संक्रमित होने के बाद लापरवाही बर्तने का आरोप लगा था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। वहीं अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस तरह की खबरें भी आईं कि कनिका कपूर और अस्पताल के स्टाफ के बीच साफ-सफाई और व्यवहार को लेकर विवाद रहा है। ऐसे में अब खुद कनिका ने इस मामले में सफाई दी है।

Coronavirus outbreak Kanika Kapoor reveals why she angry on pgi hospital after affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में गायिका ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद की अपनी दास्तां बताई। इस दौरान कनिका ने बताया कि 19 मार्च की शाम करीब 3:30 बजे डॉक्टर्स की टीम कनिका कपूर का टेस्ट करने के लिए पहुंची थी। अगले दिन यानी 20 मार्च की सुबह करीब आठ बजे डॉक्टर का फोन आया और कनिका को बताया गया कि वह कोरोना से संक्रमित पाई गई है।

Coronavirus outbreak Kanika Kapoor reveals why she angry on pgi hospital after affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर ने आगे कहा कि जल्दीबाजी में सुबह उनके घर एंबुलेंस आ गई और डाक्टर्स की एक टीम उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल लेकर चली गई। वहीं कनिका कपूर के माता-पिता भी अपनी गाड़ी से कनिका की एंबुलेंस के साथ पीजीआई पहुंचे। कनिका ने अनुसार जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने कनिका को घर के कपडे़ चेंज करके मरीजों का गाउन पहनने के लिए दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor reveals why she angry on pgi hospital after affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram

वहीं कनिका के परिवार के अनुसार डॉक्टर्स ने कनिका से कमरे में ही एक पर्दे के पीछे कपडे़ बदलने को बोला। इस पर कनिका ने अपनी नाराजगी जताई थी और बाद में रूम मे गंदगी को लेकर भी उन्होंने स्टाफ से सफाई करने को कहा। इसी बात को लेकर पीजीआई अस्पताल के प्रशासन ने उन पर स्टार्स वाले नखरे दिखाने का आरोप लगाया। हालांकि अब कनिका डॉक्टर्स के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kanika Kapoor reveals why she angry on pgi hospital after affected by covid 19
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कनिका कपूर जब से अस्पताल में भर्ती हुई हैं तब से अब तक उनके कुल पांच कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। वह इन पांचों ही टेस्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। हालंकि संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका कपूर की तबीयत में पहले से काफी ज्यादा सुधार हुआ है। 

पढ़ें: कोरोना संक्रमित कनिका कपूर के समर्थन में बोलीं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, मीडिया रिपोर्ट्स पर भी दागा सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed