फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का प्रकोप झेल रहीं कनिका के बारे में नहीं पता होंगी ये पांच बातें, दी सनी लियोनी के कई गानों को आवाज

Sun, 22 Mar 2020 11:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak know about covid 19 Positive Kanika Kapoor
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर इन दिनों दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रही हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया था। कनिका के इस खुलासे के बाद लखनऊ सहित बॉलीवुड गलियारे में खौफ का माहौल हैं। वहीं कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। कनिका के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने दुआ कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कनिका कपूर की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Coronavirus outbreak know about covid 19 Positive Kanika Kapoor
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

कनिका कपूर लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में शिक्षा ली है। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि कनिका कपूर मजह 18 साल की उम्र में ही शादी के बंधन में बंध गई थीं। उन्होंने साल 1997 में राज चंडोक के साथ शादी की थी। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कनिका और राज की मुलाकात कनिका के चचेरे भाई की शादी में हुई थी। 

Coronavirus outbreak know about covid 19 Positive Kanika Kapoor
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज चंडोक के साथ शादी का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और कनिका उनसे तलाक लेकर वापस भारत आ गईं। कनिका और राज के तीन बच्चे हैं। कनिका कपूर ने अपनी गायिकी का सफर साल 2012 में 'जुगनी जी' गाने से शुरू किया था। दर्शकों ने उनके पहले गान काफी पसंद किया लेकिन उन्हें असली पहली अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म से मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak know about covid 19 Positive Kanika Kapoor
सिंगर कनिका कपूर। - फोटो : amar ujala

सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' साल 2014 में आई थी। इस फिल्म के 'बेबी डॉल' गाने को कनिका कपूर ने गाया, जो आज भी लाखों दर्शकों की पसंद हैं। इस गाने के बाद कनिका कपूर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए। इनमें 'चिट्टियां कलाइयां', 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइन' और 'लवली' जैसे गानों के नाम शामिल हैं। कनिका ने सनी लियोनी के कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak know about covid 19 Positive Kanika Kapoor
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

साल 2018 में मीडिया में इस तरह कि खबरें आईं कि आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं। कनिका ने आदित्य के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया साझा की थीं। आदित्य मशहूर पत्रकार शोभा डे के बेटे हैं। बता दें कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं जिनसे मिलने के लिए वो लगातार लंदन जाती रहती हैं।

पढ़ें: पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर बने गाने को सोशल मीडिया पर किया साझा, गायिका के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed