फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से जंग में अमिताभ बच्चन का अस्पातल में ऐसा है रूटीन, सुबह योगा के बाद ऐसे बिताते हैं पूरा दिन

Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak known about Amitabh Bachchan daily routine in nanavati hospital during battle with covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI

बीती 11 जुलाई से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनका परिवार कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। उनके परिवार में बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में इन सभी का मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती रहते हुए अमिताभ बच्चन की क्या दिनचर्या (डेली रूटीन) है, इसके बारे में पता चला है। 

Coronavirus outbreak known about Amitabh Bachchan daily routine in nanavati hospital during battle with covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन निजी जीवन में भी संयमित दिनचर्या को अपनाते हैं। ऐसे में वह अस्पताल में सुबह- सुबह योग और हल्की-फुल्की कसरत करते रहते हैं। इसके अलावा वह देश और दुनिया में मौजूद अपने फैंस से संपर्क में रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। जानकारी के मुताबिक नानावती अस्पातल में अमिताभ जिस फ्लोर पर भर्ती हैं उसी पर बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या का भी इलाज चल रहा है। 

Coronavirus outbreak known about Amitabh Bachchan daily routine in nanavati hospital during battle with covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि अमिताभ बच्चन पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि, आम कोरोना मरीज की तरह उन्हें भी सात दिन के इलाज के बाद 10 दिन तक के लिए ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है। फिलहाल वह ऑब्जर्वेशन में हैं, कोविड-19 के उनके सारे टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें अस्पातल से छुट्टी मिलेगी। अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अस्पताल में चार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak known about Amitabh Bachchan daily routine in nanavati hospital during battle with covid 19
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं इस दौरान एक स्टाफ भी मौजूद है जो परिवार के सभी सदस्यों की जरूरत का पूरा ख्याल रख रहा है। बाहर से किसी भी शख्स को वार्ड में आने की अनुमति नहीं है, लेकिन बच्चन परिवार को जरूरत पड़ने पर एक ड्राइवर घर से जरूरी सामान अस्पताल के गेट तक पहुंचा जाता है। जया बच्चन को छोड़कर पूरा परिवार अभी अस्पताल में है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak known about Amitabh Bachchan daily routine in nanavati hospital during battle with covid 19
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीती 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इन दोनों के कोरोना संक्रमित होने के बाद बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोविड-19 का टेस्ट किया गया। जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 

पढ़ें: Saturday Special: कुणाल खेमू ने बताया कैसे मिला पहला ब्रेक, ओटीटी पर हिट और फ्लॉप पर उठाया बड़ा सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed