फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की वजह से निर्देशक कुणाल कोहली की इस करीबी रिश्तेदार का निधन, घर में छाया मातम

Sun, 24 May 2020 02:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kunal Kohli aunt died due to covid 19
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से अब तक पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कई बड़ी हस्तियां और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक कुणाल कोहली ने बताया है कि उनकी मौसी का भी कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया है। कुणाल कोहली की मौसी शिकागो में रहती थीं। मौसी के निधन की जानकारी फिल्मकार ने सोशल मीडिया पर दी थी। 

Coronavirus outbreak Kunal Kohli aunt died due to covid 19
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मौसी के निधन पर शोक जाते हुए कुणाल कोहली ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आठ हफ्ते के संघर्ष के बाद कोविड के चलते मैंने अपने मासी(मौसी) को खो दिया। वह शिकागो में थीं। हमारा बड़ा परिवार हैं और सभी काफी करीब हैं। इस दुख की घड़ी में हम इकट्ठा भी नहीं हो सकते। यह नुकसान काफी दर्दनाक है। इस मुश्किल समय में मेरी मां, मासी और मामा एक साथ नहीं हैं।'
 

Coronavirus outbreak Kunal Kohli aunt died due to covid 19
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल कोहली ने ट्विटर पर मौसी की लड़की यानी अपनी कजिन सिस्टर के दर्द को भी बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मेरी मासी की बेटी अस्पताल गई, पार्किंग में जाकर अपनी कार में बैठी और अपनी मां के लिए प्रार्थना करती रही। उसे अस्पताल में भी जाने नहीं दिया गया। कोविड कितना कठोर है, भला ऐसे कोई दुनिया को अलवदिा कहता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kunal Kohli aunt died due to covid 19
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अपने तीसरे ट्वीट में कुणाल कोहली ने लिखा, 'पांच बहनें, तीन भाई थे लेकिन बहनें अलग होती हैं। उनका बॉन्ड न टूटने वाला होता है। सिर्फ मौत ही उन्हें अलग कर सकती थी। वह परिवार और सभी को प्यार का मतलब सिखाती हैं। कोविड ने हमारे परिवार को खराब कर दिया। आपसे जुड़ी यादों को कभी नहीं भूलूंगा मौसी। 
 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Kunal Kohli aunt died due to covid 19
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना का संकट लगातार जारी है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 43 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 54 लाख को पार कर गई है। हालांकि 22 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 98 हजार को पार कर गई है और 16 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

पढ़ें: 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से कलाकार बने थे सुनील दत्त, अपने आखिरी दिनों तक अभिनेता ने किया था संघर्ष

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed